Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘Aspirants’ का नया सीजन OTT पर दिखाएगा अपना जादू, Season 2 के वर्ल्डवाइड प्रीमियर का ऐलान, जानें कहां देखें

Aspirants Season 2:अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज आज ‘एस्पिरेंट्स’ (Aspirants) के लेटेस्ट सीजन के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की डेट की घोषणा की.

Aspirants Season 2:अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज आज ‘एस्पिरेंट्स’ (Aspirants) के लेटेस्ट सीजन के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की डेट की घोषणा की, जो 25 अक्टूबर को प्रीमियर होगा. पहली सीरीज की सफलता के बाद से ही दर्शक इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे. सीरीज की रिलीज डेट का मेकर्स द्वारा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया गया है.

देशभर में यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे बच्चों को सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ काफी पसंद आई है. इसका हर किरदार दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है.सीरीज के दूसरे सीजन रिलीज डेट आते ही लोग नई सीरीज देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ‘एस्पिरेंट्स 2’ का नया पोस्टर शेयर किया है.

दूसरे सीजन का पोस्टर रिलीज

पोस्ट में वेब सीरीज के मुख्य अभिनेता नवीन कस्तूरिया नजर आ रहे हैं. मेकर्स ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘अपने पसंदीदा एस्पिरेंट्स के साथ उनके सफर के अगले अध्याय में जुड़ें.. एस्पिरेंट्स का नया सीजन 25 अक्तूबर से सिर्फ और सिर्फ अमेजन प्राइम पर.’

द वायरल फीवर (TVF) द्वारा निर्मित इस शो को अपूर्व सिंह कार्की ने निर्देशित किया है. सीरीज से नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा और नमिता दुबे सहित लोगों के पसंदीदा कलाकार वापसी कर रहे हैं. ‘एस्पिरेंट्स’ आज के जमाने की सीरीज है जिससे लोग कनेक्ट करेंगे, जो अपने किरदारों के जरिए दोस्ती, प्यार और महत्वाकांक्षा पर एक बारीक नजरिए को खूबसूरती से सामने लाता है.

शार्ट में जाने क्या थी पहले सीजन की कहानी

साल 2021 में रिलीज हुए इस सीरीज के पहले सीजन में यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने वाले एक एस्पिरेंट को अपने जीवन में किस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. सीरीज की कहानी से सभी दर्शकों ने बेहद जुड़ाव महसूस किया था. इसकी कहानी से लेकर किरदारों तक सभी ने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी थी. इसी का नतीजा था कि सीरीज हिट साबित हुई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital