Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सुनील शेट्टी के बेटे का हुआ ब्रेकअप, टूटा 11 साल का रिश्ता, जानें कौन थी वो लड़की

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी इस समय अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं. अहान शेट्टी के ब्रेकअप की चर्चा इस वक्त जोरों पर है.

अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इस समय अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं. अहान शेट्टी के ब्रेकअप की चर्चा इस वक्त जोरों पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहान शेट्टी और तानिया श्रॉफ पिछले 11 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अब दोनों का 11 साल पुराना रिश्ता टूटने से अहान की पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं. 11 साल का रिश्ता टूटने से फैंस को भी झटका लगा है. इस वक्त हर जगह सिर्फ और सिर्फ अहान और तानिया की ही चर्चा है.

क्या है ब्रेकअप का कारण

वहीं, अहान और तानिया के बीच अनबन क्यों हुई, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इतना ही नहीं, अहान और तानिया ने चल रही चर्चाओं पर भी कोई स्पष्ट रुख नहीं बताया है. अहान और तानिया एक साथ पढ़ते थे. शुरुआत में दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी. इसके बाद अहान और तानिया की दोस्ती प्यार में बदल गई.

ये भी पढ़ें- Salaar Box Office Collection Day 3: सालार की कमाई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अहान और तानिया के ब्रेकअप की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. दोनों ने पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें भी पोस्ट नहीं की हैं. इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से दोनों को एक साथ भी नहीं देखा गया है. लेकिन दोनों एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं.

कौन हैं तानिया श्रॉफ?

तानिया श्रॉफ एक मशहूर मॉडल और उद्यमी जयदेव और रोमिला श्रॉफ की बेटी हैं. तानिया सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. तानिया अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए हमेशा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. सुनील शेट्टी के बेटे अहान की बात करें तो अहान बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं. अहान ने फिल्म ‘तड़प’ में एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ स्क्रीन शेयर किया है. अहान और तानिया को फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग के दौरान भी एक साथ देखा गया था. लेकिन अब अहान और तानिया का रिश्ता एक अलग राह पर है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest