Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अरबाज खान ने की शौरा खान से दूसरी शादी, निकाह की पहली तस्वीर आई सामने!

अरबाज खान ने गर्लफ्रेंड शौरा खान से दूसरी बार शादी कर ली है. वहीं एक्टर ने निकाह के बाद सोशल मीडिया पर अपनी नई नवेली दुल्हन संग अपनी पहली तस्वीर शेयर की है.

अभिनेता सलमान खान के छोटे भाई अभिनेता अरबाज खान दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं. अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ जिंदगी की नई शुरुआत की है.  24 दिसंबर को अरबाज और शूरा ने एक भव्य समारोह में शादी कर ली. अरबाज खान और शूरा खान का निकाह इस समय शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. अरबाज खान और शूरा खान के निकाह की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. गौरतलब है कि अपने पिता की दूसरी शादी में बेटे अरहान खान भी शामिल हुए थे. इतना ही नहीं अरहान ने अपनी सौतेली मां के साथ एक खास पोज भी दिया है. अरबाज खान और शूरा खान के निकाह की पहली तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

अरबाज खान ने शेयर की शादी की तस्वीर

खुद अरबाज खान ने भी अपनी दूसरी पत्नी के साथ निकाह के बाद की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. एक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, ‘अपने प्रियजनों की मौजूदगी में, मैं और मेरा प्यार इस दिन से एक नई जिंदगी शुरू कर रहे हैं. एक्टर ने आगे लिखा जिंदगी के इस अहम दिन पर हमें आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत है! अरबाज के सोशल मीडिया पोस्ट पर फैन्स जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं. न सिर्फ फैंस बल्कि सेलिब्रिटीज ने भी अरबाज खान को उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

ये भी पढ़ें- सुनील शेट्टी के बेटे का हुआ ब्रेकअप, टूटा 11 साल का रिश्ता, जानें कौन थी वो लड़की

अर्पिता खान के घर पर हुई अरबाज और शूरा की शादी

अरबाज और शूरा की शादी सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर पर हुई. निकाह में कई सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए है. फिलहाल सोशल मीडिया पर शूरा खान और अरबाज खान के निकाह की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. बता दें कि शूरा खान से पहले अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में थे. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद भी इनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया. आख़िरकार दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. एक इंटरव्यू में जॉर्जिया ने ब्रेकअप के बाद अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital