देश

Ramcharitmanas: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लखनऊ में FIR, सपा नेता के बयान पर बोले शिवपाल- हम भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग

Shivpal Yadav on Swami Maurya: समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस पर विवादित बयान दिया था. जिसके बाद वह अब मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. बीजेपी समेत तमाम साधु संतों की तरफ से भी उनका विरोध किया जा रहा है. अब उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने उनसे किनारा कर लिया है. स्वामी प्रसाद के रामचरित मानस पर दिए बयान के बाद बीजेपी के तमाम नेताओं ने उन पर निशाना साधा था.

वहीं समाजवादी पार्टी के किनारा करने के बाद वो अब बुरे फंसते हुए नजर आ रहे हैं. उनके खिलाफ लखनऊ में FIR भी दर्ज हो गई है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस पर टिप्पणी करते हुए किताब को बैन करने की बात कही थी.

‘हम भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं’

सपा के दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान से किनारा करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “स्वामी प्रसाद मौर्य का ये अपना व्यक्तिगत बयान है. पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है. उनका बयान पार्टी का बयान नहीं है. हम लोग भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं. क्या बीजेपी के लोग भगवान राम के बताए रास्ते पर चलने वाले लोग हैं? भगवान कभी झूठ नहीं बोलते थे बीजेपी के लोग झूठ बोलते हैं, वह भगवान राम को ही बेच रहे हैं.”

शिवपाल ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य पर साधा निशाना

शिवपाल यादव ने अपने बयान में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर पलटवार करते हुए कहा कि,”वह बड़बोले हैं. मैनपुरी के उपचुनाव में भी वे यहां आए थे. क्षेत्र की जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया. आगे भी उनको बताएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है”. उन्होंने आगे कहा कि,” समाजवादी पार्टी से लोग बड़ी संख्या में जुट रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल बन गया है. आने वाले चुनाव में प्रदेश से बीजेपी को भगाना है और सपा को लाना है.”

ये भी पढ़ें-   Delhi MCD Mayor Election:  पार्षदों के शपथ ग्रहण के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘जय श्रीराम के नारे’, बीजेपी सांसद बोले- मेयर हमारा ही होगा

स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या कहा था?

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने तुलसीदास रचित रामचरित मानस को लेकर कई विवादित बातें कहीं थी. उन्होंने कहा, “कई करोड़ लोग ऐसे हैं जो रामचरित मानस को नहीं पढ़ते हैं. सब बकवास है, जिसे तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखा है. सरकार को संज्ञान में लेते हुए रामचरित मानस से उसके आपत्तिजनक अंश को बाहर कर देना चाहिए या फिर इस पूरी पुस्तक को ही बैन कर देना चाहिए”.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘बहुत पीछे तो नहीं हैं…’ राहुल के तंज पर ठहाकों से गूंजी CWC मीटिंग, खड़गे ने थरूर की भी ली चुटकी

CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हल्के-फुल्के पल देखने को मिले. खड़गे ने…

5 minutes ago

ड्रग्स, पैसा और तमंचा: घाटी में क्या है पाकिस्तान का प्लान ‘गैंगस्टर’? खुला हाइब्रिड क्राइम मॉडल

Jammu Kashmir Pakistan New Conspiracy: घुसपैठ में नाकाम पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आपराधिक…

14 minutes ago

IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने थामा राजनीति का दामन, जानिए अफसर से नेता बने कितने हुए पास और कितने फेल

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने नौकरी छोड़ राजनीति में एंट्री का ऐलान किया है. जानें…

19 minutes ago

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

31 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

44 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

48 minutes ago