Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Avatar 2 Collection: ‘अवतार 2’ ने भर दी मेकर्स की तिजोरी, दुनिया भर में कमाई के मामले में टॉप 4 फिल्मों में हुई शामिल

Avatar: हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ अब अपनी छाप छोड़ने में लगी हुई है. आलम ये है कि ‘अवतार 2’ अब दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई है.

Avatar 2:

'अवतार 2' (फोटो)

Avatar 2:  दुनियाभर में भी हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का दबदबा अब भी कायम है. लगभग रिलीज के 40 दिन के बाद भी ‘अवतार 2’ अब भी सिनेमाघरों धूम मचा रही है. जिसके चलते ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (Avatar The Way Of Water) का कलेक्शन हर दिन तेजी से बढ़ रहा है.  कि हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर जेम्स कैमरून (James Cameron) की ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 4 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

दुनिया भर में ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का जलवा

इंग्लिश वेबसाइट वैराइटी की खबर के मुताबिक ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ का अब दुनिया की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्मों के क्लब में एंट्री ले चुकी है. अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत ‘अवतार 2’ ने हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्टार वार्स एपिसोड 7-द फोर्स अवेकेंस’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने अब तक ग्लोबली 2.075 बिलियन डॉलर की कमाई कर ली है.

वहीं स्टार वार्स एपिसोड 7-द फोर्स अवेकेंस का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2.064 बिलियन करोड़ रहा था. वहीं बात की जाए ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ से आगे मौजूद फिल्मों के बारे में तो उसमें हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार पार्ट वन-1, 2.92 बिलियन डॉलर, एवेंजर्स एंडगेम- 2.79 बिलियन डॉलर, टाइटैनिक-2.19 बिलियन डॉलर’ शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-Gadar 2: 22 साल बाद एक बार फिर ‘गदर 2’ में दिखेगा तारा सिंह का दम, सकीना और चरणजीत भी आएगें नजर

जेम्स कैमरून सुपरहिट

इस लिस्ट की खास बात ये है कि इसमें तीन फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (Avatar The Way Of Water) के डायरेक्टर जेम्स कैमरून (James Cameron) की हैं. दरअसल ‘अवतार पार्ट-1, टाइटैनिक और अवतार 2’ के डायरेक्टर जेम्स कैमरून ही हैं. ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि जेम्स कैमरून जब भी कोई फिल्म बनाते हैं, वो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती है. मालूम हो कि भारत में किसी भी हॉलीवुड फिल्म के जरिए सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में भी ‘अवतार 2’ नंबर वन फिल्म बनी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ ने भारत में करीब 390 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

-भारत एक्सप्रेस

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Kanya Sumangla Mission Shakti Digital