Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Avatar- The Way Of Water: अवतार-2 ने मचाया तहलका, 10 दिनों में की इतने करोड़ की बंपर कमाई

Avatar- The Way Of Water: दुनिया भर में इस फिल्म की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है. फिल्म ने 10 दिन में 855 मिलियन डॉलर की कमाई की है.

Avatar- The Way Of Water

'अवतार- द वे ऑफ वॉटर' 16 (फोटो)

Avatar: The Way Of Water:  ‘अवतार- द वे ऑफ वॉटर’ 16 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 10 दिनों से कब्जा कर रखा हुआ है. दिग्गज फिल्मकार जेम्स कैमरून की ये फिल्म बीते कई सालों से चर्चा में थी. लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह फिल्म किसी क्रिसमस सरप्राइज की तरह सामने आई है. फिल्म ने कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं. ये फिल्म  इस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. जानकारी के मुताबिक बता दें कि इस फिल्म ने 10 दिनों में वैश्विक स्तर पर 855 मिलियन डॉलर की कमाई की है.

कोविड के बावजूद हो रही है कमाई 

दिग्गज फिल्मकार जेम्स कैमरून की सीक्वल ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 253.7 मिलियन डॉलर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 600 मिलियन डॉलर की कमाई की है. उत्तरी अमेरिका में कठोर सर्दियों के मौसम और दुनिया भर में कोविड-19, रेस्पिरेटरी सिंकिटियल वायरस और फ्लू के बढ़ते मामलों के बावजूद फिल्म की कमाई की सबको उम्मीद है, आने वाले दिनों में फिल्म और भी चल सकती है.

नई तकनीक वाली फिल्म

बता दें ये फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि मोशन कैप्चर के लिए नई तकनीक का बहुत बड़ा योगदान है और इसे देखना सच में ऐसा है जो स्क्रीन पर पहले कभी नहीं देखा गया. ट्रेलर में भी यही इशारा किया गया था, जिसे सिनेमाहॉल में लोगों ने कई गुना बढ़कर महसूस किया है.

ये भी पढ़ें- Indian Idol फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट ने बीच में शो छोड़ने का फैसला क्यों किया? जजेस हुए हैरान…

बता दें कि ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ साल 2009 में आई ‘अवतार’ का सीक्वल है. पहले भाग की कहानी जहां से खत्म हुई थी. इसके दूसरे भाग की कहानी वहीं से शुरू होती है. फिल्म में सैम वर्थिंगटन, जो साल्डाना, स्टीफन लैंग, जोएल डेविड मूर, केट विंसलेट, विन डीजल, और सिगौरनी व्हिवर जैसे कलाकारों ने काम किया है. भारत में इस फिल्म को 3800 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. थ्री-डी, टू-डी तकनीकों साथ तो अंग्रेजी और हिंदी समेत तमाम भाषाओं में यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital