मनोरंजन

Bhojpuri Actress Arrested: मुंबई में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार

Bhojpuri Actress Suman Kumari Arrested: मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को गोरेगांव के एक आलीशान होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. इस दौरान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक एक्ट्रेस को भी गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, इस दौरान तीन मॉडल्स को भी छुड़ाया गया है, जिन्हें देह व्यापार में धकेला गया था. एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस प्रवर्तन प्रकोष्ठ की एक टीम ने देर शाम होटल के कमरे में छापा मारा.

उन्होंने कहा कि भोजपुरी एक्ट्रेस उन तीनों मॉडल्स की एजेंट के तौर पर काम कर रही थीं. उन्होंने यह भी कहा कि भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा, उन्होंने हिंदी, पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में ओटीटी शो और गाने एल्बम में काम किया है.

मुंबई में चल रहा था सेक्स रैकेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अधिकारी को देह व्यापार की जानकारी मिली थी. इसके बाद गोरेगांव के रॉयल पाम होटल में ऑपरेशन कर छापेमारी की गई, जहां से देह व्यापार के लिए कई मॉडल सप्लाई किए गए. पुलिस के मुताबिक, ‘ये महिलाएं फिल्मों में करियर बनाने के लिए शहर आई थीं. वह कठिन दौर से गुजर रही थी और अपनी जीवनशैली को बनाए रखने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी.

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra And Nick Jonas Video: रोम की सड़कों पर प्रियंका-निक का रोमांटिक अंदाज, लिप-लॉक वीडियो हुआ वायरल

इन फिल्मों में नजर आईं सुमन कुमारी

सुमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब वह दूसरे आदमी की तलाश में जुट गई है, जो सुमन और क्लाइंट के बीच काम करता था. बात करें सुमन कुमारी की तो वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने ‘लैला मजनू’ और ‘बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी’ जैसी कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। सुमन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं, उन्होंने हिंदी, पंजाबी और भोजपुरी समेत कई भाषाओं में गाने भी गाए हैं. हाल ही में एक्ट्रेस आरती मित्तल को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने इन्हें रंगे हाथ पकड़ा था.

Dimple Yadav

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

12 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

46 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago