दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
देशभर में धूमधाम से मनायी जा रही ईद
Eid ul fitr 2023: पूरे देशभर में आज शनिवार को ईद मनायी जा रही है. सुबह से ही मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के लिए रोजेदार जुटने लगे हैं. ईद-उल-फितर के मौके पर लोगों ने राजधानी दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा की. इस दौरान सभी एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए दिखे. बीते दिन 21 अप्रैल की शाम भारत में ईद का चांद देखा गया था. इसके साथ ही रमजान का महीना पूरा हो गया. ईद के त्योहार पर बाजारों में काफी ज्यादा भीड़ देखी गई. रातभर बाजारों में ईद की रौनक रही. इस दिन लोग नए कपड़े पहनकर मस्जिद जाते हैं, और नमाज पढ़ते हुए अल्लाह से चैन और अमन की दुआ करते हैं, ईद को खुशियां बांटने का त्योहार कहा जाता है.
शुक्रवार की शाम होते ही लोग ईद का चांद को देखने के लिए अपनी छतों पर चढ़ गए. चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद मनाने की घोषणा कर दी गई.
ईद का मतलब उत्सव है. हमारे पास ईद-उल-फितर है, फिर ईद-उल-जुहा जिसे भारत में बकरा-ईद के नाम से जाना जाता है और ईद-मिलादुन्नबी, पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन भी है. लेकिन, कम से कम भारतीय परंपरा में ईद- उल-फितर मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है. यह एक महीने के उपवास के बाद अल्लाह को धन्यवाद देने का त्योहार है. इस मौके पर दावत, आनन्द और अपने साथियों के साथ खुशी साझा करने का अवसर है”
ईद के मौके पर मोटिवेशनल स्पीकर आमिर महबूब ने कहा कि ईद नमाज़ अदा करने, नए कपड़े पहनने, एक-दूसरे को बधाई देने, उपहार देने और अपने परिवार, दोस्तों और परिचितों के साथ शानदार भोजन करने का एक विशेष अवसर है.
वहीं पूरे देश में ईद का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाए. इसके लिए तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं के इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली, मुंबई समेत कई मुख्य शहरों में पुलिस बल को तैनात किया गया है. ताकि कोई भी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खुशी से ईद मनायी जा सके. दिल्ली के जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में अलविदा की नमाज पढ़ी गई. अलविदा जुमे की नमाज में अमन चैन की दुआएं मांगी गईं. वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में नमाजियों की भीड़ उमड़ी.
ईद के मौक पर उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. कड़ी सुरक्षा के आदेश दे दिए गए हैं. अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर जैसे संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. प्रयागराज में शुक्रवार सुबह से ही पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रहा है.
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…