मनोरंजन

Bhojpuri Stars: किसी ने लिट्टी-चोखा बेचा तो किसी का बचपन गरीबी में गुजरा, आज लग्जरी लाइफ जीते हैं ये भोजपुरी स्टार्स

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा ने पिछले कुछ समय में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली हैं. भोजपुरी सिनेमा के स्टार भी आजकल स्टारडम के मामले में किसी से कम नहीं हैं. भोजपुरी सिनेमा के स्टार भी शानदार लग्जरी लाइफ जीते हैं. बात करें स्टाइल की तो इस मामले में भी वह किसी से कम नहीं हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें कई स्टार्स ऐसे भी है जिन्होंने बहुत गरीबी में अपना दिन गुजारा हैं किसी ने सड़क पर किसी ने लिट्टी-चोखा बेचा तो किसी का बचपन गरीबी में गुजरा है.

रवि किशन

भोजपुरी फिल्मों के जाने माने अभिनेता अब रवि किशन गोरखपुर से सांसद भी है. उनकी जिन्दगी में एक भी समय था जब बेटी के जन्म के बाद उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो उसे अस्पताल से घर ले कर जाएं. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी मां को साड़ी देने के लिए अखबार भी बेचने पड़े हैं.

दिनेश लाल यादव निरहुआ

भोजपुरी इंडस्ट्री के नंबर वन एक्टर माने जाने वाले निरहुआ आज बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं. लेकिन निरहुआ का पालन-पोषण एक मीडिल क्लास फैमिली में हुआ है. बचपन में निरहुआ ने अपना बच्चपन काफी गुजारा है. लेकिन उनके अंदर सिंगिंग और एक्टिंग का हुनर था. उन्होंने अपने हुनर का यूज किया. आज वो ना सिर्फ एक एक्टर हैं, बल्कि राजनेता भी बन गए हैं.

खेसारी लाल यादव 

खेसारी लाल यादव किसी पहचान के मोहताज नहीं वह भोजपुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि उम्दा सिंगर भी हैं. खेसारी लाल भी उन स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने कई मुसीबतों को देखते हुए अपनी मंजिल को हासिल किया है. एक समय था जब खेसारी लाल दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी-चोखा बेचा करते थे. और अब वो समय भी है जब खेसारी लाल के पास किसी चीज की कमी नहीं है.

पवन सिंह

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाते हैं. पवन सिंह ने अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए बेहद संघर्ष भरे दिन गुजारे हैं. बता दें कि कभी पवन सिंह काम के लिए साइकिल से मीलों तक जाते थे. लेकिन अब वे एक लग्जरी लाइफ जीते हैं. उनके पास स्कॉर्पियो, बीएमडब्लू  और फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियों से घूमते देखा जाता है.

–भारत एक्सप्रेस

Dimple Yadav

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

1 minute ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

15 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

20 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

33 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

41 minutes ago