मनोरंजन

Zwigato Online Leak: कपिल शर्मा को बड़ा झटका, रिलीज के पहले ही दिन ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘ज्विगेटो’

Zwigato Online Leak: कॉमेडियन कपिल शर्मा स्टारर ‘ज्विगेटो’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में कपिल ने एक डिलीवरी बॉय की भूमिका निभाई थी जो अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए संघर्ष करता है. उसका जीवन 5 स्टार रेटिंग और प्रोत्साहन के बीच जूझता रहता है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. वहीं अब फिल्म को लेकर एक बुरी खबर आ रही है. दरअसल, ‘ज़्विगेटो’ रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन लीक हो गया है और यह पहले से ही कई साइट्स पर मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है.

पाइरेसी का शिकार हुई ‘ ज्विगेटो ‘

‘ज्विगेटो’ 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले ही दिन पायरेसी का शिकार हो गई और यह Movierulz, Telegram, Tamilrockers, 123movies जैसी पायरेटेड साइट्स पर मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. लोग इसे 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और HD में Filmyzilla, Tamilrockers, Telegram और अन्य साइटों पर खोज सकते हैं.

ऑनलाइन लीक होने से ‘ ज्विगेटो’ की कमाई पर असर

‘ज्विगेटो’ के ऑनलाइन लीक होने से अब इसकी कमाई पर काफी असर पड़ेगा. इसी तरह फिल्म की हालत पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर खराब हो गई है. दरअसल, कपिल शर्मा की फिल्म को ओपनिंग डे पर दर्शक नहीं मिले. इसी बीच फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं, जो बेहद निराशाजनक हैं. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक ‘ज्विगेटो’ ने पहले दिन महज 50 लाख का बिजनेस किया है. हालांकि, वर्ड ऑफ माउथ के मुताबिक फिल्म के 1 करोड़ बटोरने की उम्मीद थी.

ये भी पढ़ें- Alanna Wedding Photos: अलाना पांडे की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, देखें Inside फोटोज में ग्रैंड वेडिंग की झलक

इन फिल्मों से मिली ज्विगाटो’ को टक्कर

बता दें कि ‘ज्विगाटो’ को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ बॉक्स ऑफिस पर पहले ही जम चुकी है. यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है. वहीं, रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mrs. चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ भी ‘ज़्विगाटो’ के साथ रिलीज़ हुई है. ऐसे में इन दोनों फिल्मों के सामने कपिल की ज्विगाटो टिक पाती है कि नहीं ये देखना दिलचस्प होगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

4 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

21 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

25 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

31 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago