मनोरंजन

आसिम रियाज-हिमांशी खुराना की लव स्टोरी का The End, 4 साल तक डेट करने के बाद हुआ ब्रेकअप! फैंस हुए निराश

Asim Riaz and Himanshi Khurrana: ‘बिग बॉस’ ने फिल्म और टीवी जगत के कई सेलेब्स को इंट्रोड्यूस कराया है. कई कपल्स का रिश्ता शादी तक पहुंच गया तो किसी की लव स्टोरी बीच में ही दम तोड़ गई. ‘बिग बॉस 13’ की तरह इसके कंटेस्टेंट की लव स्टोरी भी दर्शकों की फेवरेट रही. शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की चर्चित लव स्टोरी ‘बिग बॉस 13’ से ही शुरू हो गई थी. सीजन 13 में ही आसिम रियाज-हिमांशी खुराना और पारस छाबड़ा-माहिरा शर्मा की जोड़ी भी बनी थी, लेकिन एक-एक करके ये जोड़ियां टूट गईं.

असीम रियाज और हिमांशी खुराना के रिश्ते में दरार

किस्मत ने शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला को अलग कर दिया, लेकिन अभिनेत्री अभी भी सिद्धार्थ शुक्ला को अपने दिल के करीब पाती हैं, जिनकी 2 सितंबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी. माहिरा शर्मा का कुछ महीने पहले पारस छाबड़ा से ब्रेकअप हो गया था. अब असीम रियाज और हिमांशी खुराना के रिश्ते में दरार नजर आने लगी है.

‘बिग बॉस 13’ की तीसरी जोड़ी की प्रेम कहानी भी खत्म

हिमांशी-आसिम रियाज के बीच कुछ गलत चल रहा है. खबरों की माने तो दोनों करीब 4 साल के रिश्ते के बाद अलग हो गए हैं. दोनों के फैंस काफी निराश हैं क्योंकि ‘बिग बॉस 13’ की तीसरी जोड़ी की प्रेम कहानी भी खत्म हो गई है. हिमांशी-रियाज का इंस्टाग्राम अकाउंट भी उनके ब्रेकअप की ओर इशारा करता है. दोनों अब सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Armaan Malik Kids Photoshoot: कृतिका मलिक और पायल मलिक ने बच्चों संग कराया फोटोशूट, फैंस ने दिया रिएक्शन

ब्रेकअप की वजह पता नहीं चल पाई

31 साल की हिमांशी और आसिम रियाज अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिन्हें अब वे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर रहे हैं. दर्शकों ने म्यूजिक वीडियो ‘ख्याल रख्या कर’ में उनकी केमिस्ट्री को पसंद किया, जो उनका एक साथ आखिरी म्यूजिक वीडियो भी है. 29 साल के आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के ब्रेकअप की वजह पता नहीं चल पाई है. दोनों स्टार्स ने अभी तक अपने ब्रेकअप की खबरों का खंडन नहीं किया है, जिससे उनके फैंस को ब्रेकअप की बात सही लग रही है.

Dimple Yadav

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

7 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

8 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

8 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

8 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

8 hours ago