मनोरंजन

Bigg Boss 16: शालिन-टीना के बीच फिर हुई तकरार, दोनों के बीच रिश्तों में आने लगी खटास

Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस 16’ के नवीनतम एपिसोड में, अभिनेत्री टीना दत्ता और शालिन भनोट के बीच फिर से लड़ाई देखने को मिली जब टीना ने शालिन को उनकी पिछली गलतियों के बारें में बताया. टीना गार्डन एरिया में श्रीजिता डे और प्रियंका चौधरी से बात करती हैं. टीना शालीन के आक्रामक स्वभाव के बारे में बात करती हैं और बताती हैं कि कैसे अतीत में, उनके बीच रिश्ता था और उन्हें बहुत सारे नाटक और झगड़ों से गुजरना पड़ा था.

बता दें कि बाद में, टीना और शालिन अपने रिश्ते के बारे में अपने भ्रम को दूर करने की कोशिश करते हुए दिखाई देते हैं. वहीं शालिन टीना से पूछते हैं कि क्या वह कभी उससे प्यार करती थी और टीना कहती है, “कुछ हद तक, हां, मेरे मन में आपके लिए भावनाएं थीं लेकिन ऑफ कैमरा, आपने कुछ बातें कही हैं जो चालाकी से रखी गई थीं.”

इसके बाद शालिन कहते हैं, “वह हमेशा उसके लिए खड़े रहे हैं.”इसके बाद दोनों के बीच गरमागरम बहस हो जाती है. फिर टीना अपने पिछले रिश्ते के बारे में बात करती है और कहती है कि शालिन का यह व्यवहार उनको पिछले रिश्तें की याद दिला रहा है.

ये भी पढ़ें-Hrithik Roshan Birthday: शादी के 14 साल बाद ऋतिक रोशन का सुजैन से हो गया था तलाक, जानें अब कैसी है एक्टर की लाइफ

बता दें कि इस प्रोमो में शालीन और टीना गार्डन एरिया की छत पर बैठे होते हैं. शालीन काफी परेशान नजर आते हैं, क्योंकि टीना उनसे बात नहीं कर रही है. शालीन टीना से पूछते हैं कि क्या तुम मुझसे प्यार करती हो? जवाब में टीना करती हैं- कि हां मेरे मन में आपके लिए फीलिंग्स हैं, लेकिन मैं यह कह सकती हूं कि आप ही थे, जो मेरे साथ खेल रहे थे? यहां मेरे कैरेक्टर की धज्जियां उड़ी हैं. तुम्हारी नहीं. इसके बाद शालीन कहते हैं कि- पहले तुमने कहा था कि शालीन मैं तुमसे प्यार करती हूं और अब तुम पीछे हट गईं. टीना जवाब देती हैं- हम एक-दूसरे को बेवकूफ बना रहे हैं. शालीन कहते हैं कि हम अपने बच्चों की बात कर रहे थे. टीना फिर हाथ जोड़कर कहती हैं कि- मेरी इमेज पहले ही बर्बाद हो चुकी है,आप मत रहिए मेरे साथ.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

9 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

11 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

19 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

23 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

2 hours ago