Bharat Express DD Free Dish

‘Bigg Boss 19’ से बाहर आने के बाद Awez Darbar ने किया Amaal Mallik पर खुलासा, कैमरे पर दिखाए Chat के स्क्रीनशॉट

‘Bigg Boss 19’ के घर से बाहर आने के बाद आवेज दरबार ने अमाल मलिक के खिलाफ खुलासा किया. उन्होंने अपने इंटरव्यू में डीएम और बातचीत का पूरा सच कैमरे के सामने दिखाया, जिससे फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई.

Bigg Boss 19, Awez Darbar, Amal Malik

Bigg Boss 19: टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस समय दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद और झगड़े लगातार देखने को मिल रहे हैं, जो फैंस के लिए भी एक बड़ा आकर्षण बने हुए हैं. हाल ही में इसी शो में संगीतकार अमाल मलिक और कंटेस्टेंट आवेज दरबार के बीच हुई बहस ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

Awez Darbar अब शो से बाहर हो चुके हैं, लेकिन उनका नाम और बयान लगातार खबरों में बना हुआ है. शो के दौरान अमाल ने आवेज पर कई तरह के आरोप लगाए थे. उन्होंने आवेज के काम और उनके तरीकों पर सवाल उठाए थे, जिससे घर में काफी तनाव और बहस हुई.

बाहर आने के बाद आवेज की प्रतिक्रिया

शो से बाहर आने के बाद आवेज लगातार इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अमाल मलिक को लेकर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी. एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि अमाल ने कहा था कि “30 मिलियन फेक है”, तो आवेज ने तुरंत जवाब दिया. उन्होंने बताया कि उनके पास अमाल का डीएम मौजूद है, जिसमें पहले से ही बातचीत दर्ज है.

आवेज के अनुसार, “हमने जिस वीडियो के साथ काम किया था वह काफी वायरल हो गया था. अमाल ने कहा कि हम भी कुछ ऐसा ही कर लेते हैं, बहुत वायरल होगा. मैंने भी कहा, हां क्यों न बना लिया जाए. इसके बाद लगभग एक साल तक मैसेज का जवाब नहीं मिला, क्योंकि अमाल ज्यादातर डीएम चेक ही नहीं करते.”

उन्होंने आगे कहा, “जब अमाल ने स्टोरी में हमें मेंशन किया और उनके मैनेजर की तरफ से वीडियो बनाने का काम आया, तो हमने वीडियो बनाकर स्टोरी डाली. तभी मैंने सारे पुराने मैसेज देखे और बस इतना लिखा, ‘कभी भी भाई’.” इंटरव्यू के दौरान आवेज ने ये सारे मैसेज भी कैमरे के सामने दिखाए.

ये भी पढ़ें- ‘तेरे इश्क में’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, धनुष और कृति सेनन की अनोखी केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read