Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते वीकेंड का वार बेहद खास होने वाला है. बीते हफ्ते ही बिग बॉस 19 के घर में फराह खान, अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने धमाल मचाया था. लेकिन इस हफ्ते बिग बॉस 19 के घर में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा काजोल शिरकत करेंगी. काजोल अपने शानदार अंदाज और बेबाक बातों के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में उनके आने से शो का मनोरंजन और भी बढ़ने वाला है.
काजोल करेंगी वेब सीरीज का प्रमोशन
काजोल हाल ही में अपनी नई वेब सीरीज ‘द ट्रायल 2’ लेकर आई हैं. शो में उनकी मौजूदगी इसी सीरीज के प्रमोशन के लिए होगी. बताया जा रहा है कि काजोल शो के मंच पर अपनी सीरीज से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा करेंगी और दर्शकों को इसे देखने के लिए प्रेरित करेंगी.
बिग बॉस 19 के सेट पर कंफ्यूज हुईं काजोल
दरअसल बिग बॉस 19 के सेट पर काजोल मीडिया से मिलने पहुंची थीं. यहां पर जैसे ही काजोल ने स्टेज पर कदम रखे वैसे ही उनकी ड्रेस हील्स में फंस गई. पहले तो काजोल को समझ ही नहीं आया कि उनके कपड़ों के साथ क्या हुआ है. जैसे ही काजोल के कदम लड़खड़ाए वैसे ही बॉलीवुड एक्टर जीसू सेनगुप्ता ने उनका हाथ थाम लिया. इस दौरान काजोल बार बार अपनी ड्रेस सही करती दिखीं. एक बार के लिए तो काजोल के होश ही उड़ गए थे. ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई. अब काजोल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस काजोल को अपना ध्यान रखने के लिए बोल रहे हैं.
View this post on Instagram
सलमान-काजोल का रियूनियन
फैंस के लिए इस बार का वीकेंड और खास है क्योंकि सलमान खान और काजोल लंबे वक्त बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. दोनों की जोड़ी को दर्शक हमेशा पसंद करते आए हैं और अब रियलिटी शो पर उनकी मस्ती देखने का मौका मिलेगा. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस रियूनियन को लेकर खासे उत्साहित हैं.
ये भी पढ़ें: Zubeen Garg Death: मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग का निधन, सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
फैंस की उम्मीदें और उत्साह
काजोल की एनर्जी और सलमान खान की मेजबानी मिलकर दर्शकों को एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट का डोज देने वाले हैं. फैंस पहले से ही सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वीकेंड का वार इस बार और भी ज्यादा मजेदार होगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





