मनोरंजन

एजाज खान 26 महीने बाद हुए जेल से रिहा, बोले- दाल में मिलते थे चूहे और कीड़े, शाहरुख के बेटे आर्यन और राज कुंद्रा को मैंने खिलाया खाना

Ajaz Khan Jail Experience: बॉलीवुड एक्टर अजाज खान ड्रग्स केस के सिलसिले में 26 महीनों से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद थे. अब वो रिहा हो गए हैं, हालां​कि यह 28 महीने की सुनवाई के बाद संभव हो सका. जेल से बाहर आने के बाद हाल ही में अजाज खान ने अपनी दुर्दशा और बीते कठिन समय के बारे में बताया. उन्होंने एक घंटे से भी अधिक समय तक मीडिया से बातचीत की और घटना से संबंधित सभी सवालों के जवाब दिए.

एजाज खान ने बताया कि जेल में ही उनकी मुलाकात राज कुंद्रा, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और एक्टर अरमान कोहली से भी हुई थी. बकौल एजाज, वो जिस जेल में गए थे, उन्हें वहां दाल में चूहे और कीड़े मिलते थे. वहां की कंडीशन देखकर वो डिप्रेशन में चले गए थे. एक्टर ने आगे बताया कि जेल में किस तरह 400 लोग एक ही टॉयलेट का इस्तेमाल करते थे. उन्होंने बताया कि जेल में 800 लोगों की कैपेसिटी थी, लेकिन वहां 4 हजार से ज्यादा लोगों को रखा जाता है. लोगों को सोने तक की जगह नहीं मिलती. ऐसी कई चीजें देखकर एजाज़ की रूंह काप गई थी.

‘जेल की दाल में चूहे निकलते थे, कीडे़ वाली दाल मिलती थी’
एजाज ने एक सवाल के जवाब में कहा- “मुझे एयरपोर्ट से पूछताछ के लिए ले जाया गया था. वहीं से जेल भेज दिया गया. मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था.” उन्होंने कहा कि वहां का खाना इतना खराब होता था जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. दाल में चूहे निकलते थे, कीडे़ वाली दाल मिलती थी, पत्थर जैसे चावल होते थे और टॉयलेट भी बेतहाशा गंदे होते थे.

यह भी पढ़ें: Seema Haider: ‘सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा तो भारत पर फिर होगा 26/11 जैसा हमला’, मुंबई पुलिस को मिली धमकी

आर्यन खान, राज कुंद्रा और अरमान कोहली का किया जिक्र
एजाज़ ने जेल में आर्यन खान, राज कुंद्रा और अरमान कोहली से मुलाकात के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, ‘जब वो लोग अंदर आए तो मुझसे जो हो सका, उनके लिए वो मैंने किया. मैंने उन्हें पानी बिस्कुट दिया. अंदर इससे ज्यादा और आप कुछ दे भी नहीं सकते. क्योंकि वो बाद में आए थे मैं पहले से था तो मेरे पास ये चीज़ें थीं.’ इसके बाद एजाज ने कहा कि हमारे यहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, जिन्होंने संविधान बनाया था, उसका पालन नहीं किया जा रहा.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

42 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago