Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

एजाज खान 26 महीने बाद हुए जेल से रिहा, बोले- दाल में मिलते थे चूहे और कीड़े, शाहरुख के बेटे आर्यन और राज कुंद्रा को मैंने खिलाया खाना

Ajaz Khan interview: 2 साल से भी ज्यादा समय तक जेल में रहे एजान खान अब फिर से पुरानी जिंदगी में लौट रहे हैं. हाल ही में एक्टर ने मीडिया से बातचीत की जिसमें उन्होंने जेल के अंदर के दिल दहलाने वाले हालात बताए. आइए जानते हैं कि 19 जून को जेल से रिहा हुए इस एक्टर ने क्या-कुछ कहा?

Ajaz Khan Jail Experience: बॉलीवुड एक्टर अजाज खान ड्रग्स केस के सिलसिले में 26 महीनों से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद थे. अब वो रिहा हो गए हैं, हालां​कि यह 28 महीने की सुनवाई के बाद संभव हो सका. जेल से बाहर आने के बाद हाल ही में अजाज खान ने अपनी दुर्दशा और बीते कठिन समय के बारे में बताया. उन्होंने एक घंटे से भी अधिक समय तक मीडिया से बातचीत की और घटना से संबंधित सभी सवालों के जवाब दिए.

एजाज खान ने बताया कि जेल में ही उनकी मुलाकात राज कुंद्रा, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और एक्टर अरमान कोहली से भी हुई थी. बकौल एजाज, वो जिस जेल में गए थे, उन्हें वहां दाल में चूहे और कीड़े मिलते थे. वहां की कंडीशन देखकर वो डिप्रेशन में चले गए थे. एक्टर ने आगे बताया कि जेल में किस तरह 400 लोग एक ही टॉयलेट का इस्तेमाल करते थे. उन्होंने बताया कि जेल में 800 लोगों की कैपेसिटी थी, लेकिन वहां 4 हजार से ज्यादा लोगों को रखा जाता है. लोगों को सोने तक की जगह नहीं मिलती. ऐसी कई चीजें देखकर एजाज़ की रूंह काप गई थी.

‘जेल की दाल में चूहे निकलते थे, कीडे़ वाली दाल मिलती थी’
एजाज ने एक सवाल के जवाब में कहा- “मुझे एयरपोर्ट से पूछताछ के लिए ले जाया गया था. वहीं से जेल भेज दिया गया. मैंने बहुत कोशिश की, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था.” उन्होंने कहा कि वहां का खाना इतना खराब होता था जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. दाल में चूहे निकलते थे, कीडे़ वाली दाल मिलती थी, पत्थर जैसे चावल होते थे और टॉयलेट भी बेतहाशा गंदे होते थे.

यह भी पढ़ें: Seema Haider: ‘सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान नहीं भेजा तो भारत पर फिर होगा 26/11 जैसा हमला’, मुंबई पुलिस को मिली धमकी

आर्यन खान, राज कुंद्रा और अरमान कोहली का किया जिक्र
एजाज़ ने जेल में आर्यन खान, राज कुंद्रा और अरमान कोहली से मुलाकात के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, ‘जब वो लोग अंदर आए तो मुझसे जो हो सका, उनके लिए वो मैंने किया. मैंने उन्हें पानी बिस्कुट दिया. अंदर इससे ज्यादा और आप कुछ दे भी नहीं सकते. क्योंकि वो बाद में आए थे मैं पहले से था तो मेरे पास ये चीज़ें थीं.’ इसके बाद एजाज ने कहा कि हमारे यहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, जिन्होंने संविधान बनाया था, उसका पालन नहीं किया जा रहा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital