Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर झूमा बॉलीवुड, शाहरुख बोले- चांद तारे तोड़ लाऊं….सारी दुनिया पर मैं छाऊं

Chandrayaan-3: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने इसरो को अलग अंदाज में बधाई दिया है. अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि चांद तारे तोड़ लाऊं. सारी दुनिया पर मैं छाऊं.

Chandrayaan-3: भारत के लिए आज का दिन इतिहास में अमर हो चुका है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही भार चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है. वहीं देश की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो की इस उपलब्धि पर देश दुनिया से बधाइयों का दौर शुरु हो चुका है. बॉलीवुड से भी इसरो को बधाईयां मिली है.

हिन्दुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा

अपनी फिल्म गदर-2 से गदर मचाने वाले सनी देओल ने अपने बधाई संदेश में लिखा है कि कितना गौरवपूर्ण क्षण है. हिन्दुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा. बधाई हो इसरो. चंद्रमा पर Chandrayaan3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग पर. भारत के अंतरिक्ष खोज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि.वहीं अनुपम खेर ने कहा कि चंदा मामा अब दूर के नहीं रहे!!! भारत माता की जय!!.

किंग खान ने दिया इस अंदाज में बधाई

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने इसरो को अलग अंदाज में बधाई दिया है. अपने संदेश में उन्होंने लिखा है कि चांद तारे तोड़ लाऊं. सारी दुनिया पर मैं छाऊं. आज भारत और इसरो छा गया. सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों. पूरी टीम को बधाई. जिन्होंने भारत को इतना गौरवान्वित किया है. चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है.

हम चांद पर हैं- अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने कहा कि ‘एक अरब दिल आपको धन्यवाद कह रहे हैं इसरो. आपने हमें बहुत गौरवान्वित किया है. भारत को इतिहास बनाते हुए देखना सौभाग्य की बात है. भारत चाँद पर है, हम चांद पर हैं. इसके अलावा विक्की कौशल ने भी बधाई दते हुए लिखा है कि- ‘इसरो की टीम को बधाई. थैंक्यू हमें गर्व महसूस कराने के लिए.’

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan 3: ‘कोई मिल गया’ से लेकर R माधवन की ‘रॉकेट्री’ तक… इन फिल्मों में हुई है चांद पर चढ़ाई!

चंद्रयान3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छू लिया- अल्लू अर्जुन

वहीं पुष्पा फिल्म से पैन इंडिया स्टार बने अल्लू अर्जुन ने भी इसरो को बधाई दी है. उन्होंने अपने ट्वीटर पर लिखा कि ‘बधाई हो इसरो. अंतरिक्ष खोज में भारत के लिए गौरव का क्षण!. चंद्रयान3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव को छू लिया है, जिससे भारत यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया है! जय हिन्द.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital