मनोरंजन

Selfiee Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ का हुआ बुरा हाल, 9वें दिन का कलेक्शन बस इतना

Selfie Box Office Collection Day 9: ‘सेल्फी’ इस साल की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में आ गई है.  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है.  वीकडेज में तो हालत खराब ही रही, वीकेंड पर भी फिल्म दर्शकों को अपनी तरफ नहीं खींच पाई. यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है.  8वें दिन का कलेक्शन भी उतना ही निराशाजनक रहा, अब 9वें दिन भी ‘सेल्फी’ अपना जलवा नहीं बिखेर पाई और ये बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है.

सेल्फी की कमाई

खबरों की मानें तो बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ ने 9वें दिन महज 0.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. यह अब तक का सबसे कम कमाई वाला दिन था. कुल मिलाकर फिल्म ने पूरे 9 दिनों में महज 15.52 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया है. अक्षय कुमार की लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों में ‘सेल्फी’ ने भी अपनी जगह बना ली है.  मेकर्स और अक्षय को इससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ये सबसे बड़ा डिजास्टर निकला.

‘सेल्फी’ ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का हिंदी रीमेक

राज मेहता द्वारा निर्देशित ‘सेल्फी’ मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का हिंदी रीमेक है. अक्षय कुमार एक सुपरस्टार की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि इमरान हाशमी उनके प्रशंसक और आरटीओ अधिकारी बन गए हैं.  फिल्म की कहानी अक्षय और इमरान हाशमी के बीच ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के बजाय सेल्फी लेने को लेकर शुरू हुई खींचतान पर आधारित है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली सरकार में एक और बड़ा घोटाले ! शिक्षकों की नियुक्तियों को लेकर पायी गईं गड़बड़ियां, जल्द दिए जा सकते हैं जांच के आदेश

‘सेल्फी’ की स्टार कास्ट

फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान हाशमी के अलावा डायना पेंटी, नुसरत भरुचा, अदा शर्मा जैसे बॉलीवुड सितारे हैं.  फिल्म को बनाने में 150 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे. हालांकि जिस तरह से इसने कमाई की, उसे प्रोड्यूसर्स से लेकर डायरेक्टर तक को जबरदस्त झटका लगा.

ये भी पढ़ें- UP Assembly: संसद भवन की तर्ज पर यूपी में होगा आलीशान विधानभवन का निर्माण, इको फ्रेंडली और आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्में

‘सेल्फी’ से पहले अक्षय कुमार की कई फिल्में फ्लॉप रहीं, जिनमें ‘रक्षाबंधन’, ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘रामसेतु’ शामिल हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

21 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

33 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

57 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

2 hours ago