Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Box Office: ‘दृश्यम 2’ की बंपर कमाई जारी, ‘भेड़िया’ भी पटरी पर लौटी, जानिए दोनों फ़िल्मों ने कितने करोड़ कमाए

Box Office: ‘दृश्यम 2’ दूसरे हफ्ते में भी पांच करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ, ‘भेड़िया’ की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. 

Box Office

‘दृश्यम 2’फिल्म 'भेड़िया'(फोटो)

Box Office: अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ और वरुण धवन की ‘भेड़िया’, इस वक्त हिंदी सिनेमा की ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं. लेकिन, पसंद की बात करें तो दर्शकों को भेड़िया के मुकाबले ‘दृश्यम’ का दूसरा पार्ट ज्यादा बेहतर लग रहा है. ऐसा हम नहीं बल्कि दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कह रहा है. एक तरफ, ‘दृश्यम 2’ दूसरे हफ्ते में भी पांच करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ, ‘भेड़िया’ की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है.

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.  इस फिल्म ने 12 दिन में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि, वीकडेज में फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट भी देखने को मिली है. एक तरफ जहां ‘दृश्यम 2’ ने सोमवार को 5.44 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, दूसरी तरफ अजय देवगन की फिल्म ने मंगलवार को 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 154.34 करोड़ रुपये जा पहुंचा है.

ये भी पढ़ें- Bhojpuri: भोजपुरी गाने ‘लिट्टी चोखा हमार’ ने राजस्थान के ‘बाटी-चूरमा’ को किया चैलेंज, माही श्रीवास्तव के बोल्ड अंदाज ने भी मचाया बवाल

भेड़िया

वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. 60 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने अब तक अपनी लागत का 61.5 फीसदी कमा लिया है. हालांकि, फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. एक तरफ फिल्म ने रविवार को तकरीबन 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, दूसरी तरफ, सोमवार को फिल्म ने चार करोड़ रुपये का कारोबार किया. पांचवें दिन की बात करें तो ‘भेड़िया’ ने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 36.90 रुपये तक जा पहुंची है.

अवतार- द वे ऑफ वॉटर

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो जेम्स कैमरून का ‘अवतार द वे ऑफ वॉटर’ एक बड़ी हिट होने वाली है. यदि भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो “अवतार 2” रिलीज होने से पहले ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है.  बता दें कि भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग ने सबको हैरान कर दिया है. अब तक अंग्रेजी 3डी में 27,100 टिकट, 4DX में 2,900 टिकट और हिंदी 3डी में 5,300 टिकट बिक चुके हैं. जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है. बता दें कि ‘अवतार 2’ 16 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital