Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

The Kerala Story: बवाल के बाद सेंसर बोर्ड ने चलाई ‘द केरल स्टोरी’ पर कैंची, 10 सीन हटाए, फिल्म को दिया ‘ए’ सर्टिफिकेट

The Kerala Story: सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म से कई कंट्रोवर्शियल सीन हटवाने के बाद इसे A सर्टिफिकेट दिया गया है

the Kerala Story

'द केरल स्टोरी'

The Kerala Story: ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही फिल्म को लेकर विवादों का सिलसिला चालू हो गया. फिल्म को केरल में भी कई राजनीतिक पार्टियां के विरोध का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की रिलीज रोकने के लिए डाली गई एक याचिका पर सुनवाई से मना कर दिया. वहीं सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म से दस कंट्रोवर्शियल सीन हटवाने के बाद इसे A सर्टिफिकेट दिया गया है.

इन सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

सेंसर बोर्ड ने ‘द केरल स्टोरी’ से केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन के एक बयान को हटा दिया है, जिसमें उन्होंने केरल के मुस्लिम राज्य बनने की बात कही थी. वहीं फिल्म में हिंदू देवता को गलत तरीके से दिखा रहे एक सीन को भी हटा दिया गया है. फिल्म में कम्युनिस्ट से जुड़े एक डायलॉग में भी संशोधन किया गया है. वहीं कई और ऐसे सीन हैं जिनपर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है.

फिल्म में संघ के विचारों का प्रचार

केरल के मुख्यमंत्री ने फिल्म को लेकर ऐतराज जताया है. सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि, ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ संघ परिवार के विचारों के प्रचार के लिए है. ये फिल्म बिना वजह के लव जिहाद के मुद्दे को उठाकर राज्य को धार्मिक अतिवाद के सेंटर के रूप में पेश करती है.’

निर्देशक, प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस ने की यह अपील

वहीं तमाम विवादों के बीच ‘द केरल स्टोरी’ की एक्ट्रेस अदा शर्मा के अलावा निर्देशक और निर्माता ने लोगों से फिल्म देखने की अपील की है. फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन का कहना है कि उन्होंने महीनों की रिसर्च के बाद इस गंभीर विषय पर ये फिल्म बनाई है. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अगर फिल्म देखने के बाद किसी को भी इसकी कहानी पसंद नहीं आई, तो वो बहस के लिए तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें: 24 हजार की टी-शर्ट, 43 की स्वेटशर्ट…आर्यन खान के ब्रैंड की कीमत देख उड़े लोगों के होश

5 मई 2023 को रिलीज हो रही फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन हैं. फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा हैं, जिनके अभिनय की तारीफ ट्रेलर को देखकर हो रही है. वहीं विपुल अमृतलाल शाह इसके प्रोड्यूसर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital