Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

संसद में होगी ‘छावा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री करेंगे फिल्म का अवलोकन

छावा को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है. छावा की स्क्रीनिंग संसद में होने जा रही है जिसे देश के दिग्गज नेता और मंत्री देखेंगे मूवी.

‘छावा’ फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है वहीं इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी चल रहे हैं इन सबके बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है. छावा की स्क्रीनिंग संसद में होने जा रही है जिसे देश के दिग्गज नेता और मंत्री देखेंगे मूवी.

छावा की स्क्रीनिंग संसद में होने जा रही है

‘छावा’ फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और इसे ऐतिहासिक सिनेमा का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है. विक्की कौशल द्वारा निभाया गया छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. साथ ही इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी छिड़ा हुआ है लोगों के बीच. इसी बीच इसको लेकर एक नई अपडेट सामने आई है. रिलीज के 39 दिन बाद छावा की संसद में स्क्रीनिंग होने जा रही है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनीति जगत के कई दिग्गज नेता संसद में शामिल होकर छावा देखेंगे.

आपको बता दें कि 14 फरवरी 2025 को रिलीज़ हुई ‘छावा’ ने अब तक भारत में ₹583.35 करोड़ की कमाई की है, जबकि वैश्विक स्तर पर इसका कलेक्शन ₹780 करोड़ तक पहुंच चुका है.

संसद में स्क्रीनिंग का महत्व

यह पहली बार नहीं है जब संसद में किसी ऐतिहासिक फिल्म की स्क्रीनिंग की जा रही है. इससे पहले ‘द साबरमती रिपोर्ट’ जैसी फिल्मों को भी संसद में दिखाया जा चुका है. इस आयोजन का उद्देश्य ऐतिहासिक चरित्रों और उनकी कहानियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देना है.

प्रधानमंत्री की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले भी फिल्म की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि ‘छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता का चित्रण एक प्रेरणादायक पहल है, जो नई पीढ़ी को हमारे गौरवशाली इतिहास से जोड़ने में सहायक होगी। स्क्रीनिंग का आयोजन संसद भवन के बालयोगी ऑडिटोरियम में 27 मार्च 2025 को किया जाएगा. इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम भी उपस्थित रहेगी. यह आयोजन भारतीय इतिहास और संस्कृति के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़े ताबड़तोड़ गोलियों की गूंज और मासूमों की चीख-पुकार, रोंगटे खड़ा कर देगा अक्षय कुमार की ‘Kesari Chapter 2’ का धमाकेदार टीजर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital