Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Cirkus Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’, तीन दिनों में हुई महज इतनी कमाई…

Ranveer Singh Cirkus Box Office Collection: एक्शन-मसाला फिल्मों के लिए फेमस रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ ऑडियंस को पसंद नहीं आई है. फिल्म को वीकेंड का भी कोई फायदा नहीं हुआ और ‘सर्कस’ का कलेक्शन निराशाजनक है.

Cirkus Collection Day 3

‘सर्कस’ (फोटो)

Ranveer Singh Cirkus Box Office Collection:  कॉमेडी फिल्म रोहित शेट्टी की और रणवीर सिंह की जोड़ी की तीसरी फिल्म ‘सर्कस’सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. बता दें कि इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन सुपरस्टार रणवीर सिंह  की इस फिल्म ने सबको निराश कर दिया है. मेकर्स को उम्मीद थी कि, ये फिल्म क्रिसमस के फेस्टिव पर कुछ कमाल करेगी. लेकिन ओपनिंग डे पर 6.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.

वहीं रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी ‘सर्कस’ ने 6.40 करोड़ का कलेक्शन ही किया. वहीं रविवार की छुट्टी होने का भी फिल्म को कोई फायदा नहीं हुआ है.और ‘सर्कस’ को दर्शकों ने नकार दिया है. फिल्म को वीकेंड पर भी सिनेमाघरों में फुटफॉल नहीं मिला है नतीजतन फिल्म की कमाई बेहद निराशाजनक है. चलिए जानते हैं ‘सर्कस’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को कितनी कमाई की है.

‘सर्कस’ ने रविवार को कितनी कमाई की

कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ पूरी तरह नाकाम रही. रिलीज हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो 23 दिसंबर को ओपनिंग डे पर 6.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को भी ‘सर्कस’ ने 6.40 करोड़ का कलेक्शन ही किया. वहीं रविवार की छुट्टी का भी कोई फायदा नहीं हुआ है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 7.45 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ ‘सर्कस’ की कुल कमाई अब 20.10 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt Ranbir Kapoor: आलिया-रणबीर हुए रोमांटिक, शेयर की KISS करते हुए फोटो…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

सर्कस हुई फेल

बता दें कि 60 के दौर में ले जाने वाली ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह, वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, जानी लीवर जैसके कई कलाकार हैं  इसके बावजूद  भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर  फेल हो गयी.  रणवीर और रोहित शेट्टी की सिम्बा और सूर्यवंशी हिट रही थी लेकिन ‘सर्कस’ में इस जोड़ी ने पूरी तरह निराश किया है. वीकेंड के कमाई के आंकड़े देखकर तो इस फिल्म के अपनी लागत निकाल पाना भी मुश्किल लग रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism