Bharat Express DD Free Dish

रणवीर सिंह पर FWICE का बड़ा एक्शन! Don 3 छोड़ने पर लगा बैन, फरहान अख्तर ने मांगे 45 करोड़

फिल्म Don 3 छोड़ने के बाद अभिनेता रणवीर सिंह विवादों में घिर गए हैं. फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन निर्देश जारी कर दिया है.

ranveer singh and farhan akhtar controversy

ranveer singh and farhan akhtar controversy

Ranveer Singh and Farhan Akhtar controversy: बॉलीवुड के कूल एंड हॉट एक्टर रणबीर सिंह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं, कभी अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से तो कभी अपने द्वारा दिए गए बयानों की वजह से. फिलहाल रणवीर सिंह फिल्म डॉन 3 की वजह से चर्चा में बने हुए है. फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बन रही डॉन 3 को रणवीर सिंह ने अचानक छोड़ दिया. जिससे उनके प्रोडक्शन हाउस को करोड़ों का नुकसान हुआ है. जिसके चलते एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से जुर्माना चुकाने की मांग की है. दोनों के बीच का विवाद अब बॉलीवुड की बड़ी कंट्रोवर्सी बन चुका है. फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE ने रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है. आपको बताते हैं पूरा मामला.

अचानक फिल्म छोड़ने से शुरू हुआ मामला

अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की विरासत को आगे बढ़ाते हुए रणवीर सिंह डॉन 3 बनने वाले थे. करीबन 2 साल पहले फरहान अख्तर ने डॉन 3 का ऐलान किया था. इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण फरहान अख्तर ही करने वाले थे. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में दिखने वाले थे. फिल्म पर लंबे समय तक कोई अपडेट नहीं था जिसके बाद से कयास लगने लगे थे कि शायद फरहान अख्तर की ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है. लेकिन पिछले साल के अंत में मेकर्स ने आश्वासन दिया कि डॉन 3 बनेगी और इसपर काम जारी है. फिर अचानक ही खबर आई कि रणवीर सिंह अब डॉन 3 का हिस्सा नहीं होंगे. उन्होंने फिल्म छोड़ दी.

फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस ने रणवीर सिंह पर लगाया जुर्माना

फरहान अख्तर ने आरोप लगाते हुए कहा कि रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने से उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ है, तीन हफ्ते बाद शूटिंग शुरू होने वाली थी, 200 लोगों की फ्लाइट बुक थी, प्री शूटिंग में लगभग 45 करोड़ खर्च हुए थे. फरहान अख्तर ने रणवीर कपूर से फिल्म छोड़ने की वजह से 45 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है, लेकिन रणवीर ने  ये रकम चुकाने से मना कर दिया तो मामला और ज्यादा बढ़ गया.

यह भी पढ़ें: ‘चुनरी चुनरी’ रीक्रिएट वर्जन पर मचा बवाल, अभिजीत भट्टाचार्य का बड़ा बयान; वरुण धवन पर भी साधा निशाना

FWICE ने एक्टर पर लगाया बैन

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की कंट्रोवर्सी में फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने बीते सोमवार को मामले को गंभीर बताते हुए रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन जाएगा. रणवीर कपूर पर बैन लगाया जाएगा. इस निर्देश के मुताबिक अंतिम फैसला आने तक फिलहाल रणवीर कपूर किसी से साथ काम नहीं कर पाएंगे, ना ही कोई उनके साथ काम करेंगा. स्पॉटबॉय से लेकर मेकअप पर्सन तक कोई भी एक्टर के साथ काम नहीं कर सकता है.  फेडरेशन इंटर्नल मीटिंग के बाद अपना अंतिम फैसला सुनाएगा. वहीं रणवीर सिंह इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read