Bharat Express DD Free Dish

टॉक्सिक टली तो ‘उस्ताद’ ने मारी एंट्री! ‘धुरंधर 2’ के सामने साउथ का पावर स्टार, खतरे में 1300 करोड़ का रिकॉर्ड!

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh Clash: आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हो रही है. यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के हटने के बाद लगा था कि रास्ता साफ है, लेकिन अब साउथ के पावर स्टार की फिल्म ने मुश्किलें बढ़ा दी है.

Dhurandhar 2 release date

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh: वर्ल्ड वाइड 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली बॉलीवुड की सुपर-डुपर हिट फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) अपने नए पार्ट के लिए चर्चा में बनी हुई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ इद के दिन (19 मार्च) को (dhurandhar 2 release date) सिनेमा थिएटर में रिलीज हो रही है. लेकिन अब ‘टॉक्सिक’ फिल्म की रिलीज डेट बदलने के बाद धुरंधर फ्रेंचाइजी ने राहत की सांस ली थी कि तेलुगू इंडस्ट्री से उन पर पहाड़ टूट पड़ा है.

साउथ के ‘पवार स्टार’ और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की फिल्म ने धुरंधर 2 की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बता दें कि उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण सिर्फ राजनीति में नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका जलाव पूरी तरह बरकरार है. हालांकि अभिनेता पवन कल्याण की फिल्म और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ‘धुरंधर 2’ एक साथ रिलीज होने वाली हैं.

आमने-सामने है दो सुपरस्टार (Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh Clash)

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह और साउथ इंडस्ट्री के पवार स्टार पवन कल्याण की फिल्म आमने-सामने है. बात दें कि एक्टर पवन की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ (Ustaad Bhagat Singh Movie) भी 19 मार्च को ही रिलीज हो रही है. यह फिल्म मुख्य रूप से तेलुगू भाषण में दिखाई जाएगी. वहीं ‘धुरंधर 2’ हिंदी के साथ-साथ पांच भाषाओं में आ रही है, जिनमें से एक तेलुगु भी है. इसलिए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि साउथ इंडस्ट्री में धुरंधर 2 की कमाई पर बढ़ा असल देखने को मिल सकता है.

हालांकि, पहले तेलुगू फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रिलीज 26 मार्च के लिए शेड्यूल थी. लेकिन अचानक फिल्म निर्माताओं ने तारीख में बदलवा करके बालीवुड और टॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है. अब फैंस के बीच फिल्मों का यह क्लैश सबसे चर्चित विषय बना हुआ है.

पेड प्रीव्यूज में किसका पलड़ा भारी

पवन कल्याण तेलुगु सिनेमा के सबसे लोकप्रिय ‘मास स्टार’ माने जाते हैं. उनकी फिल्मों को लेकर फैंस में हमेशा जबरदस्त उत्साह रहता है. उनकी पिछली फिल्म ‘They Call Him OG’ के रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रीव्यू दिखाए गए थे. इन पेड प्रीव्यू से फिल्म ने करीब 31 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था. यह पूरे भारत में किसी भी फिल्म के पेड प्रीव्यू का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला रिकॉर्ड माना जाता है.

अब इसी तरह फिल्म ‘धुरंधर 2’ के भी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू रखे गए हैं. हैरानी की बात यह है कि पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग से ही करीब 20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पेड प्रीव्यू में भी बड़ी कमाई कर सकती है.


ये भी पढ़ें: छोटे बजट का बड़ा धमाका: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड भी टूटा!


‘टॉक्सिक’ ने टाल दी रिलीज (Toxic Movie release date)

धुरंधर 2 की फिल्म के साथ यह पहला क्लैश नहीं है. इससे पहले अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी 19 मार्च को रिलीज हो रही थी. हालांकि मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज को टाल दिया है. और अब यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमा घरों में 4 जून 2026 को दिखाई जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read