Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नहीं रहे ‘दिल से बुरा लगता है’ वीडियो से फेमस हुए देवराज पटेल, सड़क हादसे में गई जान

Devraj Patel Death News: दिल से बुरा लगता है भाई फेम डायलॉग से मशहूर हुए देवराज पटेल का एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। वह छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय यूट्यूबर में से एक थे। देवराज पटेल लाभांडी से वापस रायपुर आ रहे थे। तभी उनकी बाइक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान देवराज ने दम तोड़ा दिया। पटेल की मौत पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया है।

Devraj Patel Death: छत्तीसगढ़ के हास्य कलाकार ‘भाई दिल से बुरा लगता है’ वाले वीडियो से फेमस हुए कॉमेडियन देवराज पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई है. उनकी मौत पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया है. ये सड़क हादसा आज लाभांडी के पास हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में यूट्यूबर देवराज पटेल की मौत हो गई. आपको बता दें कि ये घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है. बाइक देवराज का दोस्त चला रहा था और देवराज बाइक के पीछे बैठे थे इस हादसे में देवराज का दोस्त भी घायल हुआ है.

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर

वहीं, सोशल मीडिया पर देवराज के लाखों फॉलोअर्स हैं. उनके यूट्यूब पर भी लाखों सब्सक्राइबर हैं. वे ज्यादातर कॉमेडी वीडियो बनाते थे. फेमस यूट्यूबर भुवन बाम के साथ भी देवराज पटेल ने ढिंढोरा वेबसीरीज में भी काम किया था. इस वेबसीरीज में देवराज का ‘दिल से बुरा लगता है भाई’ डायलॉग काफी फेमस हुआ था. इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी देवराज से मुलाकात की थी. वहीं आत्मानंद स्कूल में शिक्षा लेकर भी देवराज ने एक शॉर्ट वीडियो बनाया था.

सीएम भूपेश बघेल ने किया ट्वीट

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा, “दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए. इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है. ईश्वर उनके परिवार और चाहने वाले देवराज को यह दुख सहने की शक्ति दे. ओम शांति:”

ये भी पढ़ें:Eggless Mango Ice Cream: हीट वेव में पेट को रखना है ठंडा तो घर पर बनाएं एगलेस मैंगो आइसक्रीम, जानें इसकी रेसिपी

देवराज ने सीएम बघेल के साथ भी बनाया था वीडियो

महासमुंद जिले के रहने वाले यूट्यूबर देवराज पटेल ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात के दौरान भी एक वीडियो बनाया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में देवराज कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काका. इसके बाद सीएम अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे. देवराज ने चार घंटे पहले भी एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने सभी को बाय कहा था.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest