Bharat Express DD Free Dish

Dijit Dosanjh की ‘पंजाब 95’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज! फिल्म को लेकर लंबे वक्त से चल रहा विवाद

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘पंजाब 95’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज. मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा की सच्ची कहानी पर आधारित यह फिल्म लंबे समय से विवादों में रही है.

Dijit Dosanjh की 'पंजाब 95’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज! फिल्म को लेकर लंबे वक्त से चल रहा विवाद- भारत एक्सप्रेस

Diljit Dosanjh actor, Punjab 95 film, Punjab 95 cinema, Punjab 95 teaser, Jaswant S Khalra.

Punjab 95: इन दिनों जहां एक ओर ‘सरदार जी 3’ की कंट्रोवर्सी और ‘बॉर्डर 2’ की चर्चा जोरों पर है, वहीं दूसरी तरफ दिलजीत दोसांझ ने अपनी एक लंबे समय से लटकी फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया है.

‘पंजाब 95’ नाम की इस फिल्म को लेकर पहले भी काफी सुर्खियां बन चुकी हैं, लेकिन अब दिलजीत ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करके दर्शकों की उत्सुकता को फिर से बढ़ा दिया है.

जसवंत सिंह खालरा के किरदार में ढले दिलजीत

इस बार का पोस्टर ब्लैक एंड व्हाइट है, लेकिन इसके बावजूद इतनी गहराई और डर समेटे है कि देख कर रोंगटे खड़े हो जाएं.

दिलजीत का किरदार इस पोस्टर में लगभग पहचाना नहीं जा रहा, क्योंकि वो निभा रहे हैं मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा का रोल, वही शख्स जिन्होंने 80 और 90 के दशक में पंजाब में हुई हजारों फर्जी मुठभेड़ों और अवैध अंतिम संस्कारों का पर्दाफाश किया था.

पोस्टर में दिलजीत के हाथ बंधे हुए हैं और वो हवा में लटके दिख रहे हैं. यह दृश्य फिल्म के गंभीर और दर्दनाक विषय की झलक देता है. दिलजीत ने जनवरी में भी इशारा किया था कि फिल्म जल्द आ रही है और अब उनके इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रिलीज डेट दूर नहीं.

सेंसर बोर्ड की आपत्तियों से दो साल की देरी

‘पंजाब 95’ की कहानी जितनी दमदार है, इसका सफर उतना ही मुश्किल रहा. सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर 127 कट लगाने की सिफारिश की थी और दो साल तक इसका सर्टिफिकेट होल्ड कर दिया गया.

बोर्ड की सबसे बड़ी आपत्ति फिल्म के टाइटल और डायलॉग्स पर थी. उन्होंने कहा कि ‘पंजाब’ शब्द को हटाया जाए, ‘पंजाब पुलिस’ की जगह सिर्फ ‘पुलिस’ लिखा जाए और इंदिरा गांधी के जिक्र को भी फिल्म से निकाल दिया जाए.

लेकिन निर्देशक हनी तेहरान का कहना है कि जब फिल्म ही पंजाब की सच्चाई पर आधारित है, तो उस सच्चाई से पंजाब का नाम कैसे हटाया जा सकता है? उनका तर्क है कि“ये कहानी उसी जमीन से निकली है, इसका नाम हटाना मतलब उसकी जड़ों को काटना.”

टोरंटो प्रीमियर टलने से लेकर अब तक का इंतजार

‘पंजाब 95’ को RSVP Movies के बैनर तले रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्देशन किया है हनी तेहरान ने. फिल्म को साल 2023 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होना था, लेकिन सेंसर विवादों की वजह से ऐन मौके पर इसे हटा लिया गया.

अब जबकि दिलजीत ने खुद फिल्म की नई झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है, फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि ये प्रोजेक्ट अब और रुकेगा नहीं.

ये भी पढ़ें- 14 साल तक चली लड़ाई, जानें कैसे एक विज्ञापन ने Madhu Sapre की बदल दी जिंदगी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read