Bharat Express DD Free Dish

Don 3 से हुई रणवीर सिंह की छुट्टी? विक्रांत मैसी को रिप्लेस करेगा बॉलीवुड का ये धाकड़ विलेन, मचेगा तहलका!

फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ एक बार फिर सुर्खियों में है. खबर है कि विलेन के रोल के लिए विक्रांत मैसी की जगह अब 90 के दशक के मशहूर विलेन रजत बेदी को साइन किया जा सकता है. फिल्म की कास्टिंग से जुड़े बड़े अपडेट्स यहां पढ़ें.

Don 3, Bollywood, Entertainment

Don 3: बॉलीवुड गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने फैंस के कान खड़े कर दिए हैं. हम बात कर रहे हैं फरहान अख्तर की मच-अवेडेट फिल्म ‘डॉन 3’ की. पिछले काफी समय से इस फिल्म को लेकर कभी कास्टिंग तो कभी शूटिंग को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. हाल ही में चर्चा थी कि रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट से बाहर हो सकते हैं, लेकिन अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है जो फिल्म के विलेन यानी मुख्य विलेन के किरदार को लेकर है.

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में विक्रांत मैसी की जगह अब एक ऐसे एक्टर की एंट्री होने जा रही है, जिसने 90 के दशक में अपनी खलनायकी से सबका दिल जीता था और हाल ही में एक वेब सीरीज के जरिए जबरदस्त कमबैक किया है.

विक्रांत मैसी के बाद किसे मिली ‘डॉन 3’?

पहले खबर थी कि ’12वीं फेल’ फेम विक्रांत मैसी इस फिल्म में एक दमदार नेगेटिव रोल निभाने वाले थे. लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए. कहा गया कि उन्हें अपने किरदार में उतनी गहराई नजर नहीं आई जितनी वो उम्मीद कर रहे थे. विक्रांत के जाने के बाद मेकर्स एक ऐसे चेहरे की तलाश में थे जो स्क्रीन पर ‘डॉन’ को कड़ी टक्कर दे सके.

अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के मशहूर बैड बॉय रजत बेदी इस रोल को निभा सकते हैं. जी हां, वही रजत बेदी जिन्हें आपने ‘कोई मिल गया’ और ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों में देखा है. रजत बेदी पिछले साल अपनी एक वेब सीरीज के जरिए चर्चा में आए थे और उनकी वापसी को दर्शकों ने खूब सराहा था.

ये भी पढ़ें- कोई हीरो नहीं हैं”… विवादों में शाहरुख खान, क्यों मचा है बवाल? बाबा बागेश्वर और रामभद्राचार्य ने क्या कहा?

मुलाकात तय, बस आधिकारिक मुहर का इंतजार

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, फरहान अख्तर और रजत बेदी के बीच शुरुआती बातचीत हो चुकी है. खबरें तो यहाँ तक हैं कि इस साल जनवरी के अंत तक मुंबई के खार स्थित ऑफिस में दोनों की एक फॉर्मल मीटिंग भी होने वाली है. हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इंडस्ट्री में इस नाम को लेकर चर्चाएं गर्म हैं.

इन सितारों के नाम पर भी हुआ था विचार

बता दें कि विक्रांत मैसी के फिल्म छोड़ने के बाद मेकर्स ने हाथ-पांव मारना शुरू कर दिया था. बताया जा रहा है कि रजत बेदी से पहले आदित्य रॉय कपूर और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के नामों पर भी गंभीरता से विचार किया गया था. लेकिन बात नहीं बन पाई. अब 51 साल की उम्र में रजत बेदी का नाम सामने आना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read