Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Drishyam 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 2’ का जलवा कायम, तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है.रिलीज के तीसरे दिन भी ‘दृश्यम 2’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की

Drishyam 2

‘दृश्यम 2’

Drishyam 2: अजय देवगन फिल्म ‘दृश्यम 2’ को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है.रिलीज के तीसरे दिन भी ‘दृश्यम 2’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की.

अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर ‘दृश्यम 2’ 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है. इस शुक्रवार, 18 नवंबर को रिलीज हुई यह मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म, मोहनलाल की मलयालम फिल्म का ऑफिशियल रीमेक है.

‘दृश्यम 2’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है.रविवार को भी ‘दृश्यम 2’ के लिए लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला नतीजतन कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ है. चलिए जानते हैं रिलीज के तीसरे दिन ‘दृश्यम 2’ ने कितनी कमाई की है.

तीसरे दिन कितनी रही कमाई-‘दृश्यम 2’

‘दृश्यम 2’ को ओपनिंग डे से ही दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल है. अभिषेक पाठक के डारेक्शन में बनी फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में कामयाब रही है. रिलीज के पहले दिन ‘दृश्यम 2’ का कारोबार 15.38 करोड़ रुपये रहा. वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त इजाफा हुआ और इसने 21.59 करोड़ रुपये की कमाई की.

फिल्म का तीसरे दिन का रिपोर्ट कार्ड भी काफी बेहतरीन रहा है. अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक ‘दृश्यम 2’ ने संडे को तकरीबन 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यानी फिल्म की अब तक की कुल कमाई 61.97 करोड़ रुपये हो गई है.

बता दें कि अजय देवगन की ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ मलयालम भाषा में इन्हीं नामों से बनीं फिल्मों का रीमेक हैं. मलयालम भाषी ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला. वहीं, हिंदी में आई अजय देवगन की ‘दृश्यम’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. अब एक्टर की ‘दृश्यम 2’ ने जब दस्तक दे दी है तो यह हिंदी में रिलीज हुई ‘दृश्यम’ से भी ज्यादा कमाल का प्रदर्शन करती नजर आ रही है.

‘दृश्यम 2’ ने तीन दिन में कुल लागत से ज्यादा कमाए

बता दे कि ‘दृश्यम 2’ की कुल लागत 50 करोड़ रुपये है. फिल्म ने तीन दिन में ही अपने बजट से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है. वहीं आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा होने की पूरी उम्मीद है. मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर बनकर छा गए हैं. फिल्म ने तबू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना ने भी दमदार एक्टिंग की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital