Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘हमने 50 लाख रुपये एक साथ नहीं देखे, जैकलीन ने 7.14 करोड़ रुपये उड़ा दिए’, जानिए ED के वकील ने और क्या कहा

जैकलीन की जमानत मामले में सुनवाई

Edited by Shivam

200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की जमानत पर आज पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया है. जैकलीन की सुनवाई पर कोर्ट शुक्रवार को फैसला सुना सकती है. तो वहीं, ED ने जैकलीन की जमानत का विरोध किया है. इससे पहले भी कोर्ट ने जैकलीन को अंतरिम जमानत दी थी.

ED पर जैकलीन के आरोप

जमानत याचिका पर सुनवाई को लेकर जैकलीन कोर्ट पहुंची थीं. जानकारी के मुताबिक कोर्ट में सुनवाई के दौरान जैकलीन ने ED पर उनको परेशान करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हे लगातार परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि काम को लेकर उनका विदेश आना-जाना लगा रहता है. लेकिन अब उनके विदेश जाने पर रोक लगा दी गई है.साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे मेरे परिवार से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है. जैकलीन ने कोर्ट में बताया कि इसे लेकर उन्होंने जांच एजेंसी को मेल भी किया था, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं आया है. जबकि मैं जांच में पूरा सहयोग कर रही हूं

ED ने क्या दी दलीलें ?

सुनवाई के दौरान ED के वकील ने आरोप लगाते हए कहा कि हमने अपने पूरी जिंदगी में 50 लाख रुपए एक साथ नहीं देखे लेकिन जैकलीन ने 7.14 करोड़ रुपये सिर्फ अपने मौज मस्ती में उड़ा दिए. जैकलीन ने देश छोड़कर भागने के सारे हथकंडे अपनाए क्योंकि उसके पास पैसे की कोई कमी नहीं है.साथ ही ED के वकील कहा कि जैकलीन के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, इसलिए उन्हें नियमित जमानत नहीं दी जाए. इस पर कोर्ट ने ED से पूछा कि अगर सबूत हैं तो अब तक जैकलीन को अरेस्ट क्यों नहीं किया?

जैकलीन के वकील की सफाई

तो वही जैकलीन पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए जैकलीन के वकील ने कहा कि सेलिब्रिटी को लोग कितना गिफ्ट देते हैं. तो इस पर कोर्ट ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि आप किसी आरोपी से पैसे ले. कोर्ट ने जैकलीन के वकील से कहा आप जिस तरह केस बता रहे हैं यह केस उतना आसान नहीं है. जैकलीन के वकील ने कहा यह मुझे कैसे पता चलेगा कि मुझे जो गिफ्ट मिल रहा है किसी थर्ड पर्सन से वो गिफ्ट उसी 200 करोड़ रुपए में से है.

सुनवाई के वक्त पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन के साथ पिंकी ईरानी भी मौजूद थीं. पिंकी पर सुकेश से पैसा लेकर जैकलीन तक पहुंचाने का आरोप है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital