होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरियन एम्बेसी स्टाफ मेंबर्स की नाटू नाटू सॉन्ग पर डांस की वीडियो की शेयर
एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ और फिल्म के हिट गाने ‘नातू नातू’ का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है. राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म पिछले साल मार्च में रिलीज होने के बाद से ही देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हिट हो गई है, और इसकी सफलता का एक बड़ा श्रेय इसके हिट गाने को जाता है. फिल्म जहां ऑस्कर 2023 की रेस में चल रही है. वहीं, फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट यूनिक ट्यून का अवॉर्ड मिला है. फिल्म ने तीन अलग-अलग कैटेगरी में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड जीते हैं.
हाल ही में कोरियाई दूतावास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था. जिस दौरान कोरियाई राजदूत चांग जे बोक पूरे कोरियाई दूतावास के कर्मचारियों के साथ फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ पर डांस करते नजर आए. वीडियो को शेयर करते हुए कोरियन एंबेसी ने लिखा, “नाटू नाटू ‘आरआरआर’ डांस कवर कोरियन एंबेसी इन इंडिया.” दूतावास ने अनुरोध किया, “क्या आप नाटू को जानते हैं? कोरियाई दूतावास का ‘नाटू नाटू’ डांस कवर आपके साथ साझा करते हुए हमें खुशी हो रही है. दूतावास के कर्मचारियों ‘नातु-नातु’ के साथ कोरियाई राजदूत चांग जे-बोक देखें !!”
ये भी पढ़ें- Sona On Shehnaaz Gill: शहनाज गिल पर भड़की सोना महापात्रा, टैलेंट पर उठाए सवाल, कही इतनी बड़ी बात
वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं, इस डांस वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है. वीडियो को लाइक करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “जीवंत और मनमोहक टीम प्रयास.” इस वीडियो को देखकर हर कोई कोरियाई दूतावास के डांस की तारीफ करता नजर आ रहा है. इस डांस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं, इसे 19 हजार लोगों ने लाइक भी किया है.
‘आरआरआर’ में एनटी रामाराव जूनियर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, श्रिया सरन, समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन, एलिसन डूडी और ओलिविया मॉरिस ने अहम रोल निभाया है. यह फिल्म दो रियल लाइफ के भारतीय क्रांतिकारियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू की ब्रिटिश राज के खिलाफ अथक लड़ाई के बारे में है. 550 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है.
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…
Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…