Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मशहूर एक्ट्रेस हाले बेरी ने बालकनी में न्यू़ड होकर वाइन पीते हुए शेयर की फोटो, लिखा- “मैं वही करती हूं जो मैं करना चाहती हूं”

हैल बेरी का जन्म 14 अगस्त 1966 को हुआ था. वह एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं और पूर्व फ़ैशन मॉडल और ब्यूटी क्वीन है.

मशहूर एक्ट्रेस हाले बेरी की एक फोटो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह बालकनी में न्यूड होकर वाइन पीती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने फोटो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में 56 वर्षीय एक्ट्रेस ने लिखा: मैं वही करती हूं जो मैं करना चाहती हूं. हैप्पी सैटरडे. हाले बेरी की इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Halle Berry (@halleberry)

एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, लीना वेटे ने कमेंट में ताली बजाने वाले इमोजी का इस्तेमाल किया. वहीं केली रॉलैंड ने कमेंट किया: यस!!!! जबकि जेना दीवान ने कहा, वाह! बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बेरी ने इस तरह की फोटो शेयर की हो. मार्च में, ‘कैटवूमन’ स्टार ने बाथरूम मिरर सेल्फी ली, जिसमें वह बिना कपड़ों की थी. इस पर उन्होंने कैप्शन दिया: मम्प डे सेल्फ लव.

ये भी पढ़ें:-  America: नाबालिग की मौत की आशंका, भारतीय दंपति के प्रत्यर्पण की मांग करेगी अमेरिकी पुलिस, जानिए क्या है पूरा मामला

जाने कौन हैं बेरी

हैल बेरी का जन्म 14 अगस्त 1966 को हुआ था. वह एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं और पूर्व फ़ैशन मॉडल और ब्यूटी क्वीन है. बेरी ने दो शादी की हैं. बेरी की पहली शादी 1 जनवरी 1993 को पूर्व बेसबॉल खिलाड़ी डेविड जस्टिस के साथ हुई थी. यह शादी आधी रात में हुई थी. कुछ साल बाद सन् 1996 में दोनों अलग हो गए और 1 साल बाद उनका तलाक हो गया था. बेरी ने सभी को सार्वजनिक तौर बोला था कि डेविड से अलग होने के बाद से वह बिल्कुल खुश नहीं थी. यहा तक की उन्होनें आत्माहत्या तक करने का सोच लिया था, लेकिन वह अपनी मां की लाश मिलने की बात को सहन नहीं कर पाई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest