अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सैफ अली खान.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. अस्पताल से निकलते समय उनकी पत्नी करीना कपूर और बेटी सारा अली खान उन्हें लेने पहुंची थीं. सैफ को व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम पहने देखा गया, साथ ही उन्होंने आंखों पर चश्मा भी लगाया हुआ था. उनके हाथ और गर्दन पर पट्टियां बंधी हुई थीं, जिससे उनकी चोटों का अंदाजा लगाया जा सकता है.
अस्पताल से बाहर निकलते समय उन्होंने कैमरों की ओर देखकर थंब्स अप दिया. सैफ अपनी ब्लैक पोर्शे कार में सवार होकर घर पहुंचे, जहां मुंबई पुलिस के अधिकारी भी सुरक्षा के लिए तैनात थे.
#WATCH मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अभिनेता #SaifAliKhan अपने आवास पहुंचे। https://t.co/IwKyJX2VCY pic.twitter.com/zwWhuhD2FE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2025
हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सैफ
घटना 16 जनवरी की रात की है, जब सैफ अली खान के घर में एक चोर घुस आया था. सैफ ने चोर का सामना करने की कोशिश की, जिससे झड़प हो गई. इस दौरान चोर ने सैफ पर चाकू से छह बार हमला किया, जिसमें दो वार काफी गहरे थे. चाकू का एक 2.5 इंच का टुकड़ा उनकी रीढ़ की हड्डी के पास फंस गया था. घायल सैफ को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई.
डॉक्टर नितिन डांगे ने बताया कि सैफ के शरीर पर चार गहरे जख्म थे, जिनका इलाज किया गया. उनकी गर्दन और हाथ के घावों की देखभाल डॉक्टर नीना जैन और उनकी प्लास्टिक सर्जरी टीम ने की. सर्जरी के बाद सैफ को कुछ हफ्तों तक आराम और मूवमेंट न करने की सलाह दी गई है, क्योंकि ऑपरेशन के बाद संक्रमण का खतरा बना हुआ है.
सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम
#WATCH | Mumbai: CCTV cameras are being installed at the residence of actor Saif Ali Khan
Khan was stabbed by an intruder at his residence, in the early morning of January 16. pic.twitter.com/6Y9p2sF2ne
— ANI (@ANI) January 21, 2025
इस घटना के बाद सैफ और उनके परिवार ने अपने घर की सुरक्षा बढ़ा दी है. सैफ अली खान मुंबई के सद्गुरु शरण नामक बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर रहते हैं. अब उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और खिड़कियों पर ग्रिल्स भी फिट की जा रही हैं.
करीना कपूर खान के बॉडीगार्ड और मुंबई पुलिस के जवान भी बिल्डिंग के बाहर सुरक्षा में तैनात हैं. इसके अलावा बिल्डिंग के बाहर बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं.
इसे भी पढ़ें- सैफ अली खान हमला: आरोपी के वकील बोले, बांग्लादेशी बताने के पुलिस दावे झूठे, 7 साल से मुंबई में रह रहा है
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
