Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘लहू मुंह लग गया’ से लेकर ‘लाल इश्क’ तक, ये हैं बॉलीवुड के रोमांटिक गाने, होली पर पार्टनर के साथ इन गानों का ले मजा

बॉलीवुड में अक्सर प्यार का इजहार गानों के जरिए किया जाता है. फिल्मी दुनिया में इश्क को कई रंगों से जोड़ा गया है. कभी इसे सफेद, तो कभी हरा तो कभी केसरिया बताया है.

‘लाल इश्क' और केसरिया सॉन्ग

‘लाल इश्क' और केसरिया सॉन्ग

Holi Bollywood Songs: रंगो का त्योहार होली इस साल 25 मार्च 2024 को दुनियाभर में मनाया जा रहा है. हर बार की तरह इस बार भी होली को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. होली का त्योहर भाईचारे का त्योहार है जिसमें लोग एक-दूसरे को प्यार से रंग लगाते है. लेकिन होली का यह त्योहार बॉलीवुड गानों के बिना अधुरा है.

फिल्म इंडस्ट्री में इस त्योहार को लेकर कई सुपरहिट गाने और रॉमेंटिक गाने बनाए गए हैं, जिसमें होली की रौनक देखती ही बनती है. होली के इस खास मौके पर आइए बात करते हैं प्यार के रंगों के बारे में. प्यार के रंग से आपके मन में दो ही रंग आते होंगे. पहला लाल और दूसरा गुलाबी. लेकिन, फिल्मी दुनिया में प्यार का रंग कभी हरा तो कभी केसरिया तक बता दिया गया है. आइए प्यार के इन अतरंगी रंगों को देखे.

ये है बॉलीवुड के रोमांटिक गाने

लाल इश्क

होली के दिन सबसे ज्यादा बजने वाले रोमेंटिक गानों की लिस्ट में सबसे पहला नाम ‘लाल इश्क’ गाना गोलियों की रास लीला राम लीला’ से है. ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी. इस गाने में इश्क के रंग को लाल बताया गया है. गाने में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की दमदार जोड़ी नजर आई थी.

केसरिया

होली की पार्टियों में लोग बॉलीवुड गानों पर जमकर डांस करते हैं. ऐसे में अगर आप होली के मौके पर रॉमेंटिक गानों की अपनी प्ले लिस्ट तैयार करना चाहते हैं तो आप रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का गाना ‘केसरिया’ भी शामिल है. इस गाने में प्यार के रंग को केसरिया बताया गया है. ये गाना ‘ब्रह्मास्त्र’ से है.

जोगी

राजकुमार राव और कीर्ति खरबंदा स्टारर फिल्म ‘शादी में ज़रूर आना’ में ‘जोगी’ नाम का एक गाना है. इस गाने के बोल कुछ ऐसे है-‘हो इश्क का रंग सफेद पिया…’ यानी इस गाने में प्यार के रंग को सफेद बताया गया है.

लहू मुंह लग गया

अगर आप होली के मौके पर अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक गाने पर परफॉर्म करना चाहते हैं ‘लहू मुंह लग गया’ गाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह गाना फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ का है.

‘मार डाला

देवदास के ‘मार डाला’ गाने में प्यार के रंग को हरा बताया गया है. ये गाना आज भी काफी मशहूर है. इस गाने पर हरे रंग के आउटफिट में माधुरी दीक्षित का डांस काफी पॉपुलर हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital