दुनिया

Canada: खालिस्तानियों ने एक बार फिर हिंदुओं के मंदिर पर बोला हमला, लक्ष्मी नारायण मंदिर में की तोड़फोड़, दरवाजे पर लगाई निज्जर की फोटो

Canada Hindu Temple Attack: कनाडा में एक बार फिर हिंदुओं के मंदिर को  निशाना बनाया गया है. यहां ब्रिटिश कोलंबिया में एक हिंदू मंदिर में शनिवार आधी रात को तोड़फोड़ की गई और मंदिर के मुख्य दरवाजे पर खालिस्तान जनमत संग्रह के पोस्टर चिपका दिए गए. पोस्टर में लिखा हुआ खा कि, “कनाडा 18 जून को हुई हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की भूमिका की जांच कर रहा है. इसके साथ ही खालिस्तानी उग्रवादियों ने दरवाजे पर निज्जर की फोटो भी लगाई थी.

हरदीप सिंह निज्जर कनाडा के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब के प्रमुख थे. 18 जून की शाम को गुरुद्वारे के परिसर में दो अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी थी. वह अलगाववादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) का प्रमुख था.

लक्ष्मी नारायण मंदिर में की तोड़फोड़

जानकारी के मुताबिक, खालिस्तानी चरमपंथियों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की है. यह ब्रिटिश कोलंबिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है. इस साल कनाडा में मंदिर में तोड़फोड़ की यह तीसरी घटना है. इससे पहले 31 जनवरी को कनाडा के ब्रैम्पटन में एक प्रमुख हिंदू मंदिर में भारत विरोधी ताकतों ने तोड़फोड़ की थी. इस घटना के बाद से भारतीय समुदाय में आक्रोश फैल गया था. इसके बाद ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने मंदिर की दीवारों पर भारत के प्रति नफरत भरे संदेश लिखने की घटना की निंदा की थी.

यह भी पढ़ें- PM मोदी और राहुल गांधी में कौन ज्यादा लोकप्रिय ? BJP-कांग्रेस में शुरू हुई नयी जंग, सोशल मीडिया के आंकड़ों में सामने आया सच!

हिंदुओं के मंदिरों पर हमला की घटनी यहीं नहीं रुकी. इसके बाद अप्रैल के महीने में कनाडा के ओंटारियो में एक और हिंदू मंदिर में भारत विरोधी खालिस्तानी उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की गई थी. विंडसर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी किया है जिसमें दो संदिग्ध हिंदू मंदिर की दीवारों पर स्प्रे पेंटिंग करते दिख रहे थे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

6 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

7 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

7 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

8 hours ago