मनोरंजन

Gadar 2: तारा सिंह आ गया, अब होगी तबाही- ‘गदर 2’ के फर्स्ट लुक पर फैंस दे रहे रिएक्शन

Gadar 2 Poster:  बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर’ के सीक्वल “गदर” (Gadar 2) का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर’ के सीक्वल के लिए फैंस को 22 साल लंबा इंतजार करना पड़ा है  हालांकि, अब फैंस को ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इसी बीच गणतंत्र दिवस के मौके पर सनी देओल ने फिल्म ‘गदर 2’ से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया है. सनी देओल के लुक को देखकर फैंस उतावले हो गए हैं. वह सनी देओल के सोशल मीडिया अकाउंट के कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

सनी देओल ने शेयर किया ‘गदर 2’ का पोस्टर

सनी देओल ने 26 जनवरी  को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि सनी देओल कुर्ता और पैजामा पहने हुए हैं और सिर पर पगड़ी नजर आ रही है  वहीं हाथ में हथौड़ा लिए सनी देओल काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर पर हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखा है. सनी देओल ने अपने पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद है, जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा. इस स्वतंत्रता दिवस पर हम आपके लिए दो दशकों के बाद भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आए हैं. गदर 2, 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

ये भी पढ़ें-Pathaan: फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों की थिएटर के बाहर दिखी भारी भीड़, तालियों और सीटियों से गूंजे सिनेमाघर

सनी देओल की ‘गदर 2’ को लेकर कमेंट

सनी देओल के फिल्म ‘गदर 2’ के फर्स्ट लुक पोस्टर पर एक फैन ने लिखा है. ‘तारा सिंह आ गया है’ एक फैन ने लिखा है, ‘अब तबाही होगी.’ एक फैन ने लिखा है, ‘फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर सकते.’ एक फैन ने लिखा है, ‘ये सबसे बड़ी फिल्म होगी’ इस तरह से तमाम यूजर्स ने सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर रिएक्शन दिए हैं.

‘गदर 2’ में नजर आएंगी अमीषा पटेल

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘गदर 2’ में सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी नजर आएंगे बताते चलें कि फिल्म ‘गदरः एक प्रेम कथा’ साल 2001 में रिलीज हुई थी और इसमें अमीषा पटेल नजर आई थीं, इस फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया था. फिल्म ‘गदर’ में अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा ने सनी देओल के बेटे का रोल निभाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

3 minutes ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

16 minutes ago

Panchang: एकादशी व्रत का पारण आज, ध्रुव योग और पंचक के साये में जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…

1 hour ago

मेष राशि वाले कामकाज में जल्दबाजी से बचें, बढ़ सकते हैं खर्च; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…

2 hours ago