Goldy Brar Death Threat to Gippy Grewal: पंजाब फिल्म इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मशहूर पंजाबी एक्टर और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो क्लिप तेज़ी से वायरल हुई, जिसमें कॉल करने वाला शख्स खुद को गोल्डी बराड़ बता रहा है. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने पूरी इंडस्ट्री में डर का माहौल बना दिया है.
“मैसेज को हल्के में न लें…” ऑडियो में क्या है?
वायरल ऑडियो में सुनाई दे रहा शख्स बेहद सख्त लहजे में गिप्पी ग्रेवाल को चेतावनी दे रहा है. वह कह रहा है कि गिप्पी ने उसके पुराने मैसेज का जवाब नहीं दिया और उसे इग्नोर करने की कोशिश की. शख्स ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, तो इसके अंजाम बहुत बुरे होंगे. गौर करने वाली बात यह है कि गोल्डी बराड़ वही गैंगस्टर है जिसका नाम साल 2022 में सिद्धू मूसेवाला की हत्या में प्रमुखता से सामने आया था.
Disturbed to learn that our superstar Gippy Grewal received a threat from notorious gangster Goldy Brar — right after CM @BhagwantMann withdrew his security cover, just because he came to meet me at my Badal residence recently!
No one is safe in Punjab anymore, as law and order… pic.twitter.com/SyZQoUXmG9— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) March 17, 2026
सुखबीर सिंह बादल ने सीएम को घेरा
इस पूरे मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है. शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इस कथित ऑडियो को शेयर करते हुए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है. बादल का दावा है कि गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा इसलिए हटा ली गई क्योंकि वह हाल ही में उनके आवास पर मिलने आए थे.
बादल ने ‘X’ पर लिखा कि पंजाब में अब कोई सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है क्योंकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री को चेतावनी दी कि अगर गिप्पी ग्रेवाल को खरोंच भी आई, तो इसके जिम्मेदार भगवंत मान खुद होंगे. उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की घटना को याद दिलाते हुए कहा कि सुरक्षा हटाकर उसकी जानकारी लीक करने की गलती हम पहले ही भुगत चुके हैं.
ये भी पढ़ें- अश्लील बोल और भद्दे विजुअल्स के बाद YouTube से हटाया गया नोरा फतेही का ‘सरके चुनर’ गाना
अपकमिंग फिल्म ‘अकाल’ पर भी विवाद की साया
धमकी देने वाले शख्स ने बातचीत के दौरान गिप्पी की आने वाली फिल्म ‘अकाल’ का भी जिक्र किया. बता दें कि यह फिल्म पहले से ही विवादों में घिरी हुई है. कुछ सिख संगठनों का आरोप है कि इस फिल्म में सिखों के गौरवशाली इतिहास और उनकी मान्यताओं को गलत तरीके से पेश किया गया है. गैंगस्टर ने इसी विवाद का हवाला देते हुए गिप्पी को चेतावनी दी है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
