Bharat Express DD Free Dish

Govinda Affair Rumours: गोविंदा ने अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘किसी लड़की का नाम बदनाम नहीं करूंगा’

Govinda Affair Rumours: गोविंदा ने एक मराठी अभिनेत्री के साथ कथित अफेयर की खबरों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी और अभिनेत्री का नाम लेने से इनकार किया. सुनीता आहूजा के बयानों पर भी अभिनेता ने बात की और पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बातों में उन्हें प्यार नजर आता है.

Govinda Affair Rumours

Govinda Affair Rumours

Govinda Affair Rumours: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रही है. पत्नी सुनीता आहूजा के साथ रिश्ते, तलाक की अटकलों और एक मराठी अभिनेत्री के साथ कथित अफेयर को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं. अब खुद गोविंदा ने इन चर्चाओं पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, उन्होंने कथित अफेयर से जुड़ी अभिनेत्री का नाम बताने से साफ इनकार कर दिया.

‘किसी लड़की का नाम नहीं लूंगा’- गोविंदा

ANI से बातचीत में जब गोविंदा से उस अभिनेत्री का नाम पूछा गया, जिसके साथ उनके अफेयर की चर्चा होती रही है, तो उन्होंने नाम लेने से मना कर दिया. अभिनेता ने कहा कि उन्हें हमेशा यही सिखाया गया है कि किसी लड़की का नाम लेकर उसे बदनाम नहीं करना चाहिए. गोविंदा ने प्यार और रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि उनके लिए प्रेम एक अलग भावना है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह निजी मामलों में किसी महिला का नाम सार्वजनिक करके विवाद बढ़ाना नहीं चाहते.

सुनीता के तंज में भी दिखता है प्यार

पत्नी सुनीता आहूजा के उन बयानों पर भी गोविंदा से सवाल किया गया, जिनमें वह कथित अफेयर और अभिनेता की निजी जिंदगी को लेकर खुलकर टिप्पणी करती रही हैं. इस पर गोविंदा ने सुनीता के अंदाज को अलग नजरिए से देखा. उन्होंने कहा कि सुनीता उन्हें प्यार से गाली देती हैं, इसलिए वह उसे भी स्वीकार कर लेते हैं. अभिनेता ने परिवार और बच्चों की परवरिश में सुनीता के योगदान की भी तारीफ की. गोविंदा के मुताबिक, उनके परिवार के बच्चों के बड़े होने और कामयाब होने में सुनीता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि सुनीता ने बच्चों के साथ हमेशा दयालु व्यवहार किया है.

यह भी पढ़ें: दुबई के होटल में क्या-क्या हुआ… जब कमरे में पकड़ी गईं आकांक्षा और ‘दुबई की हसीना’, रिश्ते पर दिया चौंकाने वाला बयान

‘क्या अपनों की बुराई जरूरी है?’

सुनीता के लगातार दिए जा रहे बयानों से क्या वह नाराज हैं, इस सवाल पर गोविंदा ने सीधे तौर पर नाराजगी जाहिर नहीं की. उन्होंने कहा कि कई बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें शब्दों में पूरी तरह बयां नहीं किया जा सकता. अभिनेता ने यह भी कहा कि सुनीता उनकी चार तारीफों के बीच एक बुराई कर देती हैं, लेकिन उन्हें उसमें भी प्यार नजर आता है.

फिल्मों में वापसी की तैयारी

वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा एक बार फिर फिल्मों में वापसी की तैयारी में हैं. उन्होंने हाल ही में ‘रूपा’ और ‘दुनियादारी’ नाम की फिल्मों की घोषणा की है। इसके अलावा उनके बेटे यश आहूजा और पत्नी सुनीता आहूजा भी बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एकता कपूर के प्रोडक्शन से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर सकते हैं.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read