मनोरंजन

कियारा आडवाणी के साथ गुरफतेह सिंह पिरजादा ने ‘गिल्टी’ फिल्म से ओटीटी की दुनिया में रखा कदम

Gurfateh singh pirzada news:  बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने वाला हर एक्टर सक्सेसफुल नहीं होता. कुछ की यहां किस्मत रातोंरात चमक जाती है तो कुछ सालों-साल मेहनत करते रहते हैं, फिर भी अपनी राह नहीं बना पाते. कुछ ऐसा ही एक्टर गुरफतेह सिंह पिरजादा के साथ हुआ. अबतक के 10 साल के करियर में यह फिल्मों में तो अपनी धाक जमा नहीं पाए.

गुरफतेह सिंह ने फिल्म से ओटीटी की दुनिया में रखा था कदम

छोटे- मोटे सपोर्टिंग रोल करके करियर में आगे बढ़ गए, पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इनका खूब दबदबा देखने को मिला है. कियारा आडवाणी के साथ गुरफतेह सिंह पिरजादा ने ‘गिल्टी’ फिल्म से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था. अपने चार्मिंग लुक्स और डैशिंग बॉडी के दम पर फीमेल फैन्स के बीच इन्होंने खूब वाहवाही लूटी थी. इसके अलावा क्लीन शेव और हाइटेड पर्सनैलिटी से यह न जाने कितनी फीमेल फैन्स के दिलों में उतरे थे. रातोंरात इनकी फैन फॉलोइंग दोगुनी हो गई थी. पर किस्मत में कुछ और लिखा था. गुरफतेह सिंह पिरजादा, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए.

अमिताभ बच्चन के गुरुकुल में स्टूडेंट की भूमिका में दिखे गुरफतेह

अमिताभ बच्चन के गुरुकुल में यह एक स्टूडेंट की भूमिका में दिखे, पर कुछ खास इन्हें लोगों ने नहीं पहचाना. गुरफतेह सिंह पिरजादा ने जो अपनी पहचान बनाई, वह बनाई वेब सीरीज ‘क्लास’ से. नेटफ्लिक्स पर कुछ दिनों पहले ही यह वेब सीरीज रिलीज हुई है और गुरफतेह सिंह पिरजादा की फैन फॉलोइंग तो छोड़ो, डैपर लुक ने सभी का दिल मोह लिया है. वैसे आपको बता दें कि करण जौहर इन्हें अपनी फिल्म ‘बेधड़क’ से लॉन्च करने वाले थे.

यह करण जौहर के ‘धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी’ के फ्रेश फेस थे. इनके साथ अक्षय लालवानी और संजय कपूर की लाडली बेटी शनाया कपूर भी अपना डेब्यू करने वाली थी, लेकिन फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई और आजतक इसका कुछ पता नहीं है. न जानें तीनों की किस्मत में कब बतौर हीरो-हीरोइन डेब्यू करना लिखा है. गुरफतेह सिंह पिरजादा की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो इनका जन्म चंदीगढ़ में हुआ था. तारीख थी 29 अक्टूबर 1996. केवल 17 की उम्र में गुरफतेह सिंह पिरजादा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था. कई ब्रैंड्स एंडॉर्स करते एक्टर नजर आए. जब ‘गिल्टी’ फिल्म इन्हें मिली तो कियारा संग स्क्रीन स्पेस शेयर किया.

ये भी पढ़ें-राखी के पति आदिल की पहली शादी का कार्ड और मैरिज पेपर्स का खुलासा, Rakhi Sawant ने तलाक पर दिया ये रिएक्शन

इसके अलावा साल 2018 में गुरफतेह सिंह पिरजादा ‘फ्रेंड्स इन लॉ’ में नजर आए. साथ ही एक शॉर्ट फिल्म भी की. फिर साल 2019 में इन्हें ‘आई एम अलोन, सो आर यू’ में दिखे. पर दर्शकों के दिल में नहीं उतर पाए. आज गुरफतेह सिंह पिरजादा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. धीरे-धीरे ही सही, लेकिन एक्टर फैन्स और ऑडियन्स के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रहे हैं. वैसे बता देते हैं कि इनकी बहन महरीन पिरजादा साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. पर गुरफतेह सिंह पिरजादा का साउथ इंडस्ट्री में पहचान बनाने का कोई इरादा नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

2 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

3 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

3 hours ago