मनोरंजन

एक्ट्रेस Amrita Singh की नेटवर्थ जानकर रह जाएंगे हैरान, बेहद लैविश लाइफ जीती हैं सारा अली खान की मां

Amrita Singh Birthday: अमृता सिंह आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. 9 फरवरी 1958 को जन्मी एक्ट्रेस ने 1983 में सनी देओल के साथ फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से उन्हें अपने पूरे करियर में कई बार फिल्मफेयर और IIFA पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया है. एक्ट्रेस ने 1994 में ‘आईना’ के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार हासिल किया था. वहीं फिल्म ‘2 स्टेट’ के रोल के लिए अमृता की काफी तारीफ भी हुई थी.

अमृत जब अपने करियर के पीक पर थी तब उन्होंने सैफ अली खान से शादी कर ली थी. हालांकि दोनों का कई सालों की शादी के बाद तलाक हो गया था. इस कपल के दो बच्चे हैं. बेटी सारा बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी है. बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स के साथ काम कर चुकी और पटौदी खानदान की बहू रह चुकी अमृता सिंह आज काफी लग्जीरियस लाइफ जीती हैं. चलिए उनके बर्थडे के मौके पर जानते हैं वे कितने करोड़ की मालकिन हैं.

अमृता सिंह की कुल प्रॉपर्टी कितनी है?

अमृता सिंह 90 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह करोड़ों की मालकिन हैं. उनके पास कुल 15 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी है. अमृता को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘बदला’ में देखा गया था.

अमृता सिहं की कमाई का जरिया क्या है?

‘2 स्टेट’ एक्ट्रेस अमृता सिंह फिल्मों से तो कमाती ही हैं वहीं वे टीवी, ब्रांड, एड और कई और जरियों से भी कमाई करती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अमृता सिंह महीने में इन तमाम जरियों से 20 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती है. अमृता मुंबई में एक लैविश बंगले की भी मालकिन हैं. एक्ट्रेस के पास तीन करोड़ का बंगला और 2 करोड़ की कीमत का फॉर्म हाउस भी है.

ये भी पढ़ें-राखी के पति आदिल की पहली शादी का कार्ड और मैरिज पेपर्स का खुलासा, Rakhi Sawant ने तलाक पर दिया ये रिएक्शन

अमृता सिंह कार कलेक्शन

अमृता सिंह के कार कलेक्शन की ज्यादा जानकारी अवेलेबल नही है. हालांकि उनके पास एक बीएमडब्ल्यू कार बताई जाती है. वहीं उनकी बेटी और एक्ट्रेस सारा के पास काफी अच्छा कार कलेक्शन है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

17 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

21 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

38 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

46 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

50 minutes ago

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

1 hour ago