मनोरंजन

अगर सलमान को ये सलाह न देते तो ‘तेरे नाम’ के डायरेक्टर होते अनुराग कश्यप

Anurag Kashyap:  अनुराग कश्यप का  नाम उन चंद निर्देशकों की फेहरिस्त में शामिल है, जो अपनी फिल्म में स्टार से ज्यादा एक्टर को तवज्जो देते हैं. वहीं, अपनी कहानी के जरिए बेबाकी से कुछ कहने की कोशिश भी करते हैं. अनुराग कश्यप की फिल्म ‘आलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ हाल ही में रिलीज हुई है. इसी कड़ी में अनुराग ने मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान के साथ फिल्म ‘तेरे नाम’ का एक किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि सलमान खान को दी गई एक सलाह उनके लिए कितनी महंगी पड़ गई थी.

अनुराग कश्यप  को रातों रात इस प्रोजेक्ट से धोना पड़ा हाथ

अनुराग कश्यप ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं. ऐसी ही एक फिल्म है सलमान खान की ‘तेरे नाम’, बेशक इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग, निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे थे, लेकिन रातों रात उन्हें इस प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ गया था. शायद आप इसके पीछे की वजह नहीं जानते हो.

फिल्म अभिनेता सलमान खान को फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने फिल्म ‘तेरे नाम’ की शूटिंग के दौरान अपने सीने पर बाल बढ़ाने की सलाह दी थी जो कि सलमान खान को बिल्कुल नागवार गुजरी. इसके बाद उन्होंने इस फिल्म से अनुराग कश्यप को निकालकर उनकी जगह बतौर निर्देशक सतीश कौशिक को ले लिया था. अनुराग की मानें तो फिल्म का हीरो मथुरा-आगरा का था. अनुराग खुद यूपी के हैं तो सलमान को यूपी वाले लड़के के किरदार में अनुराग नहीं देख पा रहे थे और सलमान को रिप्लेस करने का मतलब तो आप खुद ही सोचिए. इसलिए अनुराग ने कोशिश की और सलमान को सीने पर बाल उगाने की सलाह दी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी यह सलाह फिल्म से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देगी.

बातचीत के दौरान अनुराग ने यह भी बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब लॉकडाउन में वह नोरा फतेही के डांस को देखकर उनके दीवाने हो गए थे. बात को आगे बढ़ाते हुए अनुराग कहते है, ‘मैंने बहुत रील देखीं. एक बार तो मैं नोरा फतेही की डांस रील का दीवाना हो गया. आज कल मैं फूड रील देख रहा हूं. मुझे लगता है कि मेरा नोरा फतेही का फेज खत्म हो गया.’

ये भी पढ़ें-Sidharth Kiara Wedding: बहन की शादी में खास परफॉर्मेंस देंगे भाई मिशाल, इस गाने पर कियारा-सिड भी करेंगे डांस

अनुराग कश्यप से जब यह सवाल पूछा गया कि आपने कभी शाहरुख खान के साथ काम करने के बारे में सोचा? इस पर अनुराग ने कहा, ‘हां मैंने सोचा है। वह कॉलेज में मेरे सीनियर थे और जब भी वह मुझे कॉल करते हैं तो मैं कॉल उठाते समय खड़ा हो जाता हूं. वह मेरे लिए बड़े भाई की तरह हैं. वह अक्सर मुझे बताते रहते हैं कि मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

32 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago