Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Holi 2025:’बलम पिचकारी से लेकर रंग बरसे भीगे चुनर वाली…’, होली के जश्न में धूम मचा देते हैं ये गानें, थिरकने से खुद को नहीं रोक पाते हैं लोग

Holi 2025: देश-दुनिया में रंगों के त्योहार होली की धूम है. नए कपड़े, पकवान और होली के रंगीन गाने न हों तो जश्न अधूरा है.

Bollywood Holi Songs

होली पर इन गानों की रहती है धूम.

Holi 2025: देश-दुनिया में रंगों के त्योहार होली की धूम है. नए कपड़े, पकवान और होली के रंगीन गाने न हों तो जश्न अधूरा है. मनोरंजन इंडस्ट्री ने ऐसी कई फिल्में दी हैं, जिनमें होली पर बेहतरीन गाने फिल्माए गए हैं. अब ‘मदर इंडिया’ का ‘होली आई रे कन्हाई’ हो या ‘ये जवानी है दीवानी’ का ‘बलम पिचकारी’, ये सदाबहार गाने आज भी लोकप्रिय हैं और डीजे पर खूब बजते हैं.

‘बदरीनाथ की दुल्हनिया’ का ‘बद्री की दुल्हनिया’: होली के जश्न के उत्साह को और बढ़ाना हो तो फिर वरुण धवन और आलिया भट्ट की शानदार केमिस्ट्री से सजी और 2017 में रिलीज हुई फिल्म के गाने को भी अपने प्लेलिस्ट में जरूर शामिल कर लें.

‘ये जवानी है दीवानी’ का ‘बलम पिचकारी’ गाना: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी साल 2013 की फिल्म के इस गाने पर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने खास अंदाज में प्रस्तुति दी थी.

‘बागबान’ का ‘होली खेले रघुबीरा’: अमिताभ बच्चन की फिल्म बागबान का गाना ‘होली खेले रघुबीरा’ लोगों के बीच खासा लोकप्रिय है. साल 2003 में सिनेमाघरों में रिलीज फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया. जानकारी के अनुसार यह एक लोकगीत है. इस गाने को भी अमिताभ ने ही आवाज दी थी. गाने पर फिल्म के अन्य सितारों के साथ बिग बी और हेमा मालिनी ने शानदार प्रस्तुति दी थी.

‘नदिया के पार’ का ‘जुगी जी धीरे धीरे’: साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म की सफलता के पीछे इसके गाने ‘जुगी जी धीरे धीरे’ का बड़ा हाथ था.

‘सिलसिला’ का ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’: साल 1981 में रिलीज हुई ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ गाना आज भी फुल वॉल्यूम में बजता है और लोग रेखा-अमिताभ बच्चन के इस गाने पर जमकर थिरकते हैं. रंग बरसे को खुद अमिताभ ने आवाज दी थी, जिसकी लिरिक्स को उनके पिता और साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन ने तैयार किया था. वहीं, संगीत शिव-हरि ने कंपोज किया था.

शोले का ‘होली के दिन’: 1975 में आई अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, जया बच्चन जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘शोले’ के जादू को भूल पाना दर्शकों के लिए नामुमकिन है. फिर बात गीत ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’ की हो तो गुनगुनाते हुए लोग मिल ही जाएंगे.

यह भी पढ़ें- Holi 2025 : 500 साल पुरानी परंपरा…धमौन गांव की ‘छाता होली’, जानें कैसे होता है आयोजन?

‘कटी पतंग’ का ‘खेलेंगे हम होली’: 1971 में आई फिल्म के गाने के बिना तो मानो मस्ती ही अधूरी है. राजेश खन्ना और आशा पारेख स्टारर फिल्म के गाने में दोनों कलाकारों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिली. यह गाना आज भी लोकप्रिय है. संगीतकार रवींद्र जैन ने न केवल गाने की लिरिक्स को तैयार किया बल्कि गाने में शानदार संगीत भी दिया था. गाने में गांव में होली खेलते ग्रामीणों की खूबसूरती नजर आई थी.

‘मदर इंडिया’ का ‘होली आई रे कन्हाई’ गाना: साल 1957 में रिलीज हुई महबूब खान की फिल्म ‘मदर इंडिया’ के गीत ‘होली आई रे कन्हाई’ को भी भूल पाना मुश्किल है. आज भी गाना लोगों की जुबान पर रहता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital