जिंदगी में सबकुछ अच्छा है फिर भी खालीपन? ऐसे बढ़ाएं मानसिक ऊर्जा
फाइटर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Fighter Box Office Prediction: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हो गई है. यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हो रही ये फिल्म एक बार फिर लोगों के अंदर देशभक्ति जगा देने वाली है. वहीं जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से लेकर फैंस का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है और अब किसी से भी इंतजार नहीं हो रहा है. इसी वजह से लोगों ने फिल्म की एडवांस बुकिंग भी करवा ली है.
ताकि वह फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख सकें. फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि ये करोड़ों में कमाई करने वाली है. फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. आज हम आपको बताते हैं कि फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है और अभी तक कितनी टिकट्स बुक हो चुकी हैं.
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर पहले दिन करीब 25 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. फैंस के बिच इस फिल्म का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. साथ ही साथ इस फिल्म में ऋतिक-दीपिका की जोड़ी पहली बार नजर आने वाली है जिसकी वजह से हर कोई फिल्म को देखना चाहता है. इसी वजह से ये फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है. हालांकि ये कलेक्शन 26 जनवरी से बढ़ने वाला है.
ये भी पढ़ें:‘बड़े मियां छोटे मियां’ का शानदार टीजर हुआ रिलीज, टाइगर-अक्षय के एक्शन अवतार ने लोगों के उड़ाए होश
एडवांस बुकिंग की बात करें तो फाइटर फिल्म अब तक करीब 5 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है. 2D में 66459 टिकट, 3D में 87569, IMAX 3D में 7432 और 4DX 3D में 2473 टिकट बिक चुके हैं. फाइटर के टिकट्स टोटल 1 लाख रुपये के आस करीब बिक चुके हैं. जिसको मिलाकर टोटल कलेक्शन 5 करोड़ से ऊपर है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…