राम मंदिर

‘इनका मुंह जरूर गदा से तोड़ा जाए…’, स्‍वामी प्रसाद मौर्य के प्राण प्रतिष्‍ठा पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बोले हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास

Mahant Raju Das Vs Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य विषैले बयान देने से बाज नहीं आ रहे. उन्‍होंने राम मंदिर में रामलला के मूर्तरूप की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेहद आपत्तिजनक व अमर्यादित बातें कहीं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग स्वामी प्रसाद मौर्य को दुत्‍कार रहे हैं. इस बीच अयोध्‍या में हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई. महंत राजूदास ने कहा कि ऐसे नेता पागल हो गए हैं, सनातनधर्मियों को उनका मुंह गदा से तोड़ देना चाहिए.

महंत राजूदास का डेढ़ मिनट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे सनातन-धर्म के बारे में आपत्तिजनक बातें कहने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को सबक सिखाने का आग्रह हिंदूवादियों से कर रहे हैं. महंत राजूदास ने कहा, “हमारे पास स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए तो एक ही जवाब है. सनातनियों से मेरी अपील है कि स्वामी प्रसाद मौर्य की मुंह जरूर गदा से तोड़ी जाए. तब जाकर ये मानेंगे, नहीं तो नहीं मानने वाले.”

‘सनातन धर्म-संस्कृति को बार-बार गाली देना अतिनिंदनीय’

स्वामी प्रसाद मौर्य को धिक्‍कारते हुए महंत राजूदास बोले- “इस प्रकार से कहना कि ये लोग पत्‍थर में जान डाल रहे हैं…अगर दम है तो मुर्दे में जान डालकर दिखा दें. ऐसे शब्‍दों का प्रयोग करना अतिनिंदनीय है. दुर्भाग्‍यपूर्ण है. यह बयान स्‍वामीप्रसाद मौर्य का नहीं है, यह अखिलेश यादव का है.. क्‍योंकि बार-बार आपत्तिनक बातें कहना…और अभी तक स्‍वामी प्रसाद मौर्य का कुछ नहीं होना. ऐसे ही सनातनियों का मजाक उड़ाना..सनातन धर्म-संस्कृति को गाली देना..हिंदुओं के लिए ऐसे शब्‍दों का प्रयोग करना. जैसे कि हम बोल भी नहीं सकते…इसके ऊपर सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए.”

यह भी पढि़ए- ‘ईस्ट इंडिया कंपनी से भी ज्यादा खतरनाक हैं BJP और RSS’, स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

8 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

8 hours ago