मनोरंजन

Hrithik Roshan Birthday: तलाक के तुरंत बाद सुजैन के लिए खोला था कार का दरवाजा, ऋतिक हमेशा रहे जेंटलमैन

Hrithik Roshan Birthday:  बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऋतिक रोशन ने साल 2000 की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इसी साल ऋतिक ने अपनी लेडी लव सुजैन खान से शादी कर ली थी. हालांकि ऋतिक और सुजैन खान की लव स्टोरी का साल 2014 में द एंड हो गया. ये बात और है कि ऋतिक और सुजैन आज भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और अक्सर साथ में देखे जाते हैं.

ट्रू जेंटलमैन हैं ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन एक ट्रू जेंटलमैन भी हैं. भले ही ऋतिक और सुजैन का रिश्ता खत्म हो गया हो, लेकिन दोनों एक-दूसरे का सपोर्ट सिस्टम बनकर आज भी खड़े हैं. यहां तक कि जब ऋतिक और सुजैन का तलाक हुआ था, तब भी ऋतिक ने उनके लिए कुछ ऐसा किया था, जिसे देख सभी हैरान रह गए थे. ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था, “अदालत में तलाक पर मुहर लगने के तुरंत बाद ऋतिक और सुजैन जैसे ही कोर्ट से बाहर आए, तो उन्होंने आगे चलकर उनके लिए कार का दरवाजा खोला था. यह उनके चरित्र को दर्शाता है. कोई भी आपको यह चीजें नहीं सिखा सकता है. वह लोगों का बहुत सम्मान करते हैं. उन्हें ऐसा करता देख मैं काफी खुश हुआ था”.

ये भी पढ़ें-Gadar 2: लीक हुईं गदर-2 के सेट से तस्वीरें, दिखी सकीना की भी झलक

सबा आजाद को डेट कर रहे हैं ऋतिक

बता दें, सुजैन खान को तलाक देने के बाद ऋतिक रोशन इन दिनों सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. ऋतिक और सबा की उम्र में 12 साल का अंतर है. उम्र में अपने फासले को लेकर कपल कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाता है. सबा आजाद पेशे से एक सिंगर और एक्टर हैं. सबा और ऋतिक कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ स्पॉट होते हैं. दोनों को अक्सर पार्टीज और इवेंट्स में भी साथ देखा जाता है. इस दौरान ऋतिक सबा को प्रोटेक्ट करते हुए भी नजर आते हैं. वहीं, सुजैन खान टीवी एक्टर अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

28 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago