होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Ileana D’Cruz Pregnant: इलियाना डिक्रूज ने पिछले महीने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर सभी को चौंका दिया था. इसके बाद से वह अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलकियां शेयर करती रही हैं. वहीं पहली बार एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं.
36 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने पालतू कुत्ते के साथ बिस्तर पर आराम करती नजर आ रही हैं. वह गाउन पहने कॉफी की चुस्कियां लेती नजर आईं. वीडियो में इलियाना ने अपने बेबी बंप की झलक भी दिखाई और वीडियो को कैप्शन दिया, “जिंदगी हाल ही में.”
कुछ हफ्ते पहले, इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग की एक झलक साझा की और अपनी बहन द्वारा बनाए गए केक की एक तस्वीर पोस्ट की. आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में इलियाना को एक आईवीएफ अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया था, जिसने सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलों को हवा दे दी थी. हालांकि अभिनेत्री ने अभी तक अपने होने वाले बच्चे के पिता की पहचान या उनकी गर्भावस्था की प्रकृति का खुलासा नहीं किया है.
पहले ऐसी अटकलें थीं कि इलियाना को कथित तौर पर कैटरीना कैफ के भाई और लंदन स्थित मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल में फिर से प्यार मिल गया है. दोनों नवविवाहिता कैटरीना और विक्की के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गई थीं. हालांकि उनके रोमांटिक रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इलियाना इससे पहले फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ कई सालों तक रिलेशनशिप में थीं. वह शुरुआत से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रही हैं.
Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…
Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…
West Asia Crisis Impact: संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…
Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…