देश

UP Nikay Chunav 2023: पहले चरण में यूपी के 37 जिलों में मतदान जारी, सीएम योगी ने गोरखपुर में डाला वोट

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में मतदान गुरुवार को सुबह सात बजे शुरू हो गया. राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा. इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में वोट डाला. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में वोट डालने के बाद की अपनी तस्वीर साझा की.

उन्होंने ट्वीट में कहा, “आज नगर निकाय चुनाव-2023 के लिए गोरखपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान हमारा अधिकार होने के साथ ही प्रमुख कर्तव्य भी है. अपने नगर निकाय को और अधिक सशक्त करने के लिए आप भी मतदान अवश्य करें. भारत माता की जय!”

37 जिलों में मतदान जारी

बता दें प्रदेश में पहले चरण में सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के 37 जिलों में मतदान जारी है. इन जिलों में 2.40 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे. पहले चरण में नगर निगमों के 10 महापौर और 820 पार्षदों, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, 2,740 नगर पालिका परिषद सभासदों, 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3,645 नगर पंचायत सदस्यों समेत कुल 7,593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं.

 

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पर पहलवानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, दो खिलाड़ियों के सिर फोड़े, महिलाओं को दी गालियां, बजरंज पूनिया ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी

‘निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी से हो रहा चुनाव’

आयोग के मुताबिक,  नगर निगमों के 10 पार्षदों समेत कुल 85 प्रतिनिधि पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे नगर निकाय चुनावों को शहरी मतदाताओं के बीच राजनीतिक दलों के असर के आकलन की कसौटी माना जा रहा है. राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त मनोज कुमार ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी. उन्होंने कहा कि अव्यवस्था फैलाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखकर उनके विरूद्ध समय से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

दूसरे चरण के लिए 13 मई को होगा मतदान

निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रदेश में दो चरणों में चार मई और 11 मई को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी. नगर निगमों के महापौर और पार्षद पद के लिए मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से होगा, जबकि बाकी पदों के लिए मतदान मतपत्र से होगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

9 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

18 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

50 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

54 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

1 hour ago