Bharat Express DD Free Dish

जैकी श्रॉफ ने लिखी ‘आखिरी वसीयत’, लेकिन टाइगर-कृष्णा नहीं… इस खास परिवार के नाम की अपनी जायदाद

Jackie Shroff Last Will: जैकी श्रॉफ की ‘Last Will & Testament’ में टाइगर और कृष्णा नहीं, बल्कि इस नाम का जिक्र है. फार्महाउस और गार्डनिंग के लिए 99 लाख रुपये रखे गए हैं.

Jackie Shroff news

जैकी श्रॉफ की वसीयत

Jackie Shroff Last Will: बॉलीवुड के भिड़ू यानी जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) अपने अनोखे अंदाज के लिए हमेशा से जाने जाते हैं. अब उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखकर पहले तो कोई भी हैरान हो जाए. 69 साल के जैकी ने सोशल मीडिया पर अपनी ‘Last Will & Testament’ की तस्वीर शेयर की है. पहली नजर में लगा कि अभिनेता ने अपनी संपत्ति को लेकर बड़ा फैसला किया है, लेकिन दस्तावेज को ध्यान से पढ़ने पर पूरी कहानी ही मजेदार निकलती है.

दरअसल, जैकी श्रॉफ ने अपनी इस ‘वसीयत’ में अपने बच्चों टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ के बजाय अपने उन साथियों का जिक्र किया है, जिनके साथ उनका खास लगाव है.

फार्महाउस की जिम्मेदारी किसके नाम?

जैकी ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर पोस्ट की, उसके ऊपर साफ तौर पर ‘LAST WILL & TESTAMENT’ लिखा नजर आ रहा है. दस्तावेज में जैकी श्रॉफ को मुंबई, महाराष्ट्र का निवासी बताते हुए कहा गया है कि उन्होंने स्वस्थ मन और शरीर की स्थिति में अपनी अंतिम इच्छा जाहिर की है.

सबसे दिलचस्प बात उनके फार्महाउस को लेकर है. वसीयत के ‘Care and Guardianship’ हिस्से में फार्महाउस की देखभाल की जिम्मेदारी उनके प्यारे स्पाइडर प्लांट को दी गई है. यानी जिस चीज की देखभाल जैकी खुद इतने प्यार से करते हैं, उसके लिए उन्होंने अपनी ‘वसीयत’ में भी खास इंतजाम कर दिया.

पौधों के लिए 99 लाख रुपये का इंतजाम

मामला सिर्फ फार्महाउस तक सीमित नहीं है. दस्तावेज में करीब 99 लाख रुपये की रकम फार्महाउस के कंपोस्टिंग सेक्शन और गार्डनिंग टूल्स के लिए अलग रखने की बात कही गई है. जैकी की इच्छा है कि उनके बाद भी पौधों की देखभाल में किसी तरह की कमी न आए. इसके अलावा सभी पौधों, गमलों और वहां काम करने वाले माली के लिए भी लंबे समय तक देखभाल का बजट रखने का जिक्र है.


ये भी पढ़ें: आंखों में अंधेरा, आवाज में जादू! सुनील लोधी के भजन ने मचाई धूम, ‘हनुमान अंश’ तक पहुंची गांव के सूरदास की कहानी


‘पौधे ही मेरा परिवार हैं’

वसीयत का सबसे भावुक हिस्सा वह है, जहां जैकी अपने पौधों को परिवार का हिस्सा बताते हैं. उन्होंने लिखा है कि इन पौधों को उन्होंने हमेशा प्यार दिया, सुरक्षित रखा और उनकी देखभाल की. इसलिए आगे भी उन्हें उसी तरह प्यार और सुरक्षा मिलती रहे.

दस्तावेज पर जैकी श्रॉफ के नाम से हस्ताक्षर भी दिखाई दे रहे हैं और इसे 1 सितंबर 2026 को गवाहों की मौजूदगी में तैयार किए जाने की बात कही गई है. जैकी का पेड़-पौधों से प्रेम किसी से छिपा नहीं है. वह अक्सर सोशल मीडिया पर प्रकृति और हरियाली को लेकर पोस्ट करते रहते हैं. ऐसे में उनकी यह वसीयत भी उनके उसी अंदाज का मजेदार और दिल छू लेने वाला हिस्सा है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read