होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Janhvi Kapoor In Andhra Pradesh: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंच गए हैं और उन्होंने वहां के तिरुमाला बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की. जाह्नवी कपूर अकेले तिरुमाला बालाजी मंदिर नहीं पहुंचीं बल्कि उनके साथ उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं. जान्हवी कपूर और खुशी कपूर, जो दर्शन के लिए तिरुमाला बालाजी मंदिर पहुंचीं, वहां देवता के सामने सिर झुकाया और हाथ जोड़कर प्रार्थना की. इस दौरान जाह्नवी और खुशी के साथ-साथ उनके करीबी लोग भी वहां मौजूद रहे.
जाह्नवी कपूर RRR फेम स्टार की अगली फिल्म NTR 30 से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस फिल्म का निर्देशन कोराताला शिवा कर रहे हैं. कल ही जूनियर एनटीआर ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर कर शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी. वीडियो में अभिनेता कहते हैं, ‘मैं आ रहा हूं.’
फिल्म धड़क से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी के पास फिलहाल कई फिल्में लाइन में हैं. जान्हवी एनटीआर 30 के अलावा बावल, बड़े मियां छोटे मियां, मिस्टर एंड मिसेज माही और तख्त जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगी. बता दें कि जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म मिली में नजर आई थीं.
हाल ही में जाह्नवी कपूर मुंबई में थीं और उन्होंने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन में भी शिरकत की थी. इस कार्यक्रम में उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म भी किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…
LIC Best Double Bonus Scheme: एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी के जरिए आप हर दिन…
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…
Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…
Raw oil prices: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $115…
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…