Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Janhvi Kapoor: तिरुमाला बालाजी का आशीर्वाद लेने पहुंचीं जान्हवी कपूर, हाथ जोड़कर की प्रार्थना

जान्हवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति में तिरुमाला बालाजी मंदिर पहुंचीं और वहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए. भगवान की भक्ति में डूबीं जान्हवी का वीडियो सामने आया है.

Janhvi Kapoor In Andhra Pradesh:  एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंच गए हैं और उन्होंने वहां के तिरुमाला बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की. जाह्नवी कपूर अकेले तिरुमाला बालाजी मंदिर नहीं पहुंचीं बल्कि उनके साथ उनकी छोटी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं. जान्हवी कपूर और खुशी कपूर, जो दर्शन के लिए तिरुमाला बालाजी मंदिर पहुंचीं, वहां देवता के सामने सिर झुकाया और हाथ जोड़कर प्रार्थना की. इस दौरान जाह्नवी और खुशी के साथ-साथ उनके करीबी लोग भी वहां मौजूद रहे.

जाह्नवी कपूर ने एनटीआर 30 की शूटिंग शुरू की

जाह्नवी कपूर RRR फेम स्टार की अगली फिल्म NTR 30 से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस फिल्म का निर्देशन कोराताला शिवा कर रहे हैं. कल ही जूनियर एनटीआर ने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो शेयर कर शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी. वीडियो में अभिनेता कहते हैं, ‘मैं आ रहा हूं.’

ये भी पढ़ें- UP Politics: “औरत के शरीर को हमेशा सुंदर रखता है गधे के दूध का साबुन…क्लियोपैट्रा तो नहाती थी…” BJP सांसद मेनका गांधी का अजीबो-गरीब बयान

धड़क से अपने करियर की शुरुआत की

फिल्म धड़क से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी के पास फिलहाल कई फिल्में लाइन में हैं. जान्हवी एनटीआर 30 के अलावा बावल, बड़े मियां छोटे मियां, मिस्टर एंड मिसेज माही और तख्त जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगी. बता दें कि जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म मिली में नजर आई थीं.

ये भी पढ़ें- VIDEO: सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली थी मशाल रैली, ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे के साथ ही भरभरा कर गिरा मंच, कई घायल

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन में भी शिरकत की

हाल ही में जाह्नवी कपूर मुंबई में थीं और उन्होंने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन में भी शिरकत की थी. इस कार्यक्रम में उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म भी किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital