मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: देश के लिए क्या था उनका योगदान?
Jawan First Review: बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर इन दिनों फिल्मों का गदर कटा हुआ है. गदर-2 की बंपर कमाई के साथ-साथ OMG-2 और Jailer ने भी जबरदस्त कमाई की है. इन फिल्मों के बाद शाहरुख खान (SRK) की मूवी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है. 7 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म की सुनामी की आहट अभी से महसूस की जा सकती है. क्योंकि, फिल्म के ट्रेलर (Jawan’s Trailer) और टीजर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है. मूवी थेटर में इस फिल्म का प्रिव्यू आते ही सीटियों का शोर सुनाई देने लग जा रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि शाहरुख की यह फिल्म उनकी पिछली फिल्म पठान के रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म जवान को बारीकी से देखा है और 7 कट के साथ फिल्म रिलीज करने की हरी झंडी दे दी है. मसलन, फिल्म में धांसू एक्शन और दिल दहलाने वाले सीन्स हैं. लेकिन, इनमें से सिर्फ 7 को ही सेंसर बोर्ड ने सही नहीं माना है. अब सात कट के साथ यह फिल्म U/A सर्टिफिकेट के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को बच्चों से लेकर बूढ़े तक देख सकते हैं. हालांकि, दुनिया के मशहूर एक्शन डायरेक्टर की इसमें भागीदारी से माना जा रहा है कि फिल्म में सुपर से भी ऊपर एक्शन सीन्स होंगे.
शाहरुख की मूवी को रिलीज होने में अभी वक्त है लेकिन विदेशों में इसकी प्रीबुकिंग (Jawan Overseas Advance Booking) शुरू हो चुकी है. मिस्टर खान के दीवाने जितने भारत में हैं, उतने ही विदेशों में भी हैं. लिहाजा, दुबई से लेकर अमेरिका तक में थेटर अभी से बुक होने शुरू हो चुके हैं. फिल्म में कुछ ही दिनों में करोड़ों का बिजनस भी कर लिया है.
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 25 तारीख की सुबह तक जवान के 10 हजार टिकट बिक चुके थे और यह क्रम लगातार जारी है. माना जा रहा है कि पहले ही दिन यह फिल्म 100 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग करने वाली है. पूरे अमेरिका में SRK की मूवी जवान को 407 स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…